January 11, 2026
नवगछिया अनुमंडल मैदान में सैकड़ों कौवों की मौत,कई गंभीर || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। अनुमंडल मुख्यालय स्थित मैदान में शनिवार से लगातार कौवों के मृत शरीर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मैदान के चारों ओर कौवों के शव बिखरे पड़े मिले हैं, जबकि कई कौवे तड़पते और बेहोशी की हालत में मिले हैं । इस भयावह दृश्य ने आम लोगों में दहशत और चिंता दोनों बढ़ा दी है। रविवार सुबह क्रिकेट खेलने पहुंचे खिलाड़ियों की नजर जब मैदान में पड़े कौवों पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों को सूचना दी। इसके बाद खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। करीब छह कौवों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन एक कौवे की मौके पर ही तड़पते हुए मौत हो गई। एक कौवा गंभीर रूप से […]