Tag Archives: Naugachia Anumandal

Noimg

नवगछिया अनुमंडल में आंधी पानी से किसानों को व्यापक नुकसान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में रविवार की रात आई आंधी पानी ने यहां के आम लीची और केला के किसानों की कमर तोड़ दी है. टूटने को तैयार लीची की फसल और लगभग एक माह के अंदर टूटने वाले आम जमीन पर गिर गए तो दूसरी तरफ केला बागानों में केले की फसल ने जमीन पकड़ ली है. आंधी का प्रभाव महज एक से डेढ़ घंटे तक रहा लेकिन यह कितना जोरदार और चक्रवाती था कि देखते ही देखते किसानों के सपने जमीन पर गिर गए. इस बार आम और लीची की फसल ठीक-ठाक थी किसानों को अच्छा खासा मुनाफा होने की उम्मीद थी. लेकिन आंधी-पानी के महज डेढ़ घंटे के अंतराल में इलाके के कई किसान भारी कर्ज में डूब […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ने लिया अस्पताल का जायजा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने लू रोगियों के लिये बनाये गए कक्ष का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि कक्ष में कुछ कमी मिली है जिसे तुरंत दूर करने का निर्देश अस्पताल प्रबंधक को दिया गया. उत्तम कुमार ने कहा कि भयानक तपिश को देखते हुए लू के रोगियों के लिये एक एयरकंडीशन कक्ष और तमाम आवश्यक सुविधा उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी ने कैंपस में लगे एम्बुलेंस में सुविधाओं की भी जांच की. अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न वार्डों में बेड और कोरोना के मद्देनजर ऑक्सीजन की व्यवस्था का जायजा लिया. गंदगी घातक है, साफ रखें अस्पताल अनुमंडल पदाधिकारी ने निरीक्षण […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडल कारा में छापेमारी, कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल कारा के विचाराधीन बंदी द्वारा अपने मल द्वार में मोबाइल और चार्जर केबल छिपा कर पुनः कारा में प्रवेश करने का मामला सामने आते ही जेल प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन चौकस है. बुधवार को नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में अनुमंडल कारा में छापेमारी की गयी है. छापेमारी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक सामानों की बरामदगी नहीं हुई है. हालांकि छापेमारी के बाद जेल में बंद कुछ बदमाश और आदतन खराब व्यवहार करने वाले बंदी में दहशत की सूचना है. छापेमारी में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भरत भूषण समेत अन्य थानों से आये पुलिस बलों को भी शामिल किया गया था. DESK 04

Noimg

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के लिपिक के तबादला के बाद विदाई समारोह का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल लिपिक विधानचंद्र झा के भागलपुर जिला स्थापना शाखा में तबादला के बाद बुधवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एक विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। विदाई समारोह की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन विश्वजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एस डी ओ उत्तम कुमार ने कहा कि हमारे कार्यालय में लिपिक के तौर पर इनका कार्यशैली काफी अच्छी रही इन्होंने अपने दायित्वों के अलावा जरूरत के समय अन्य कर्मियों का भी सहयोग करते थे जो काफी सराहनीय था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पी जी आर ओ विनय कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विधानचंद्र के कार्यकाल को काफी […]

नवगछिया अनुमंडल में बाढ़ से सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग तत्पर: संजय कुमार झा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – बाढ़ अवधि 2022 में भागलपुर ज़िले के नवगछिया अनुमंडल में बाढ़ के कारण तिनटंगा दियारा में कटाव तथा मदरौनी एवं अन्य गांवों को गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण जल-जमाव की कठिनाई से रूबरू होना पड़ा. क्षेत्र में बाढ़ एवं कटाव से सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग तत्परता से कार्य कर रहा है. यह जानकारी जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा ने गुरुवार को विधानपरिषद में विधान पार्षद श्री विनय कुमार सिंह के नवगछिया अनुमंडल के तिनटंगा दियारा, मदरौनी एवं अन्य गाँवों में कटाव से संबंधित सवाल के जवाब में दी. श्री संजय कुमार झा ने कहा कि तिनटंगा दियारा के ज्ञानीदास – झल्लूदास टोला में बाढ़ से सुरक्षा के लिए कटाव निरोधक समिति की […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में अवकाश प्राप्त कर्मी को दी गयी विदाई || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के अवकाश प्राप्त कर्मी बेंजामिन सोरेन को एक समारोह का आयोजन कर भावपूर्ण विदाई दी गयी. इस अवसाद पर उन्हें अंग वस्त्रम और पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया गया. मौके पर वक्ताओं ने बेंजामिन सोरेन के कार्यकाल की सराहना की और नए कर्मियों के लिये उन्हें प्रेरणा स्त्रोत बताया गया. इस अवसर पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा, डॉ बरुण कुमार, डॉ बी दास, डॉ विनय कुमार, डॉ राजेश झा, डॉ ज्योत्स्ना, परामर्शी अजय कुमार सिंह, प्रवीण जगन्नाथ, सोनू कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04