September 11, 2022
नवगछिया अनुमंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने संदेहास्पद मौत, एक की हालत गंभीर || GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04जेल प्रशासन ने कहा, दोनों अलग अलग मामले में हुए गंभीर परिजनों का आरोप, जहर की सुई दे कर संतोष को मार डाला नवगछिया प्रतिनिधि – नवगछिया अनुमंडल कारा में देर शाम एक बंदी की संदेहास्पद मौत हो जाने की सूचना है जबकि एक अन्य बंदी गंभीर रूप से बीमार है. जेल सूत्रों से जानकारी मिली है कि दोनों बंदी की स्थिति खराब होते ही दोनों को इलाज के लिये जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर भेजा गया, जहां सोनवर्षा निवासी रोहित दास के पुत्र संतोष कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि सैदपुर निवासी विचाराधीन बंदी मनीष कुमार को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज के बंदी वार्ड में भर्ती किया गया. जहां देर रात तक उसका इलाज चल रहा था. […]