January 13, 2026
नवगछिया और रंगरा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कांडों में अपहृता बालिकाओं को बरामद || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । नवगछिया और रंगरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अपहृता बालिकाओं को सुरक्षित बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, पांच जनवरी को वादी ने आवेदन दिया कि उनकी नाबालिग पोती तीन जनवरी को मेला देखने नवगछिया गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कांड की त्वरित जांच के दौरान अपहृता को बरामद कर लिया और उसे सुरक्षित रखते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह, 23 दिसंबर को वादी ने आवेदन दिया कि उनकी नाबालिग बहन स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस संबंध में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृता को बरामद […]