August 16, 2025
स्वतंत्रता दिवस पर ज्ञान वाटिका विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन||GS NEWS
गोपालपुरनवगछियाबिहारDESK 110नवगछिया : देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर, नवगछिया में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। प्रधानाचार्य राजेश कुमार झा ने राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत हुई। कार्यक्रम प्रभारी सुमित सौरभ, अनिमेष झा और रणवीर के मार्गदर्शन में छात्रों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, कविता पाठ, “ऑपरेशन सिंदूर” और स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किए। विशेष रूप से कक्षा नवम के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया, जिसमें भारत […]