Tag Archives: Naugachia ke Arvind memorial public School me harsha aur Ullas ke sath Saraswati Puja aayojit

Noimg

नवगछिया में अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के एनएच-31 हरनाथचक स्थित अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ आयोजित की गई। पूजा का आरंभ विधिवत मंत्रोच्चारण और आरती से हुआ। छात्रों ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर ज्ञान, विद्या और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अमरेन्द्र कुमार सिंह, आशा सिंह, सौरभ सुमन और सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में चन्द्रेश्वरी प्रसाद सिंह एवं संजय सिंह भी उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर विद्यालय ने नए सत्र के बच्चों के नामांकन के लिए सीमित सीटों पर निःशुल्क प्रवेश की घोषणा भी की, जिसे अभिभावकों द्वारा सराहा गया। […]