February 9, 2026
राष्ट्रीय फिजियोथेरेपी सम्मेलन में आधुनिक उपचार पद्धतियों पर मंथन, नवगछिया के डॉ. आलोक कुमार को मिला राष्ट्रीय सम्मान || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया :राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में रविवार 8 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय फिजियोथेरेपिस्ट संघ, भारत के तत्वावधान में फिजियोकॉन 2026 के प्रथम राष्ट्रीय फिजियोथेरेपी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चले इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से फिजियोथेरेपी और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों विशेषज्ञ, चिकित्सक, शोधकर्ता एवं स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। सम्मेलन का उद्घाटन सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, मेडिवर्सल अस्पताल के प्रमुख निदेशक डॉ. निशीकांत कुमार, राज नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. एन. पी. प्रियदर्शी, प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुमार, अखिल भारतीय फिजियोथेरेपिस्ट संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ए. के. सोनी तथा राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जे. पी. एस. बादल द्वारा संयुक्त रूप […]