February 15, 2026
भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम रवाना, नवगछिया के सूरज सीनियर टीम में शामिल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। बाली (इंडोनेशिया) में 14 से 19 फरवरी तक आयोजित होने वाली भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला के लिए भारतीय सीनियर एवं अंडर-21 टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ द्वारा घोषित टीम शुक्रवार को चेन्नई से बाली के लिए रवाना हो गई। महासंघ के महासचिव वाई. राजा राव द्वारा टीम की आधिकारिक घोषणा की गई। संयुक्त सचिव-सह-राष्ट्रीय चयनकर्ता गौरी शंकर ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की सीनियर एवं अंडर-21 टीमें भाग लेंगी। सीनियर पुरुष टीम की कप्तानी तेलंगाना के सबवत बाबू नायक तथा सीनियर महिला टीम की कप्तानी आंध्रप्रदेश की मस्वरपू राधाश्रवन्ति को सौंपी गई है। इस प्रतियोगिता में बिहार के नवगछिया निवासी खिलाड़ी सूरज कुमार का भारतीय सीनियर पुरुष टीम में […]