Tag Archives: Naugachia ke

Noimg

नवगछिया के कदवा में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 28 एवं 29 सितंबर को ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के कोसी पार कदवा में गुरु हॉस्पिटल, कदवा में 28 और 29 सितंबर 2024 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें क्षेत्रीय लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर में प्रमुख सेवाएं शामिल हैं: कैंसर जांच, जिसमें कोल्पोस्कोपी, माहवारी संबंधी समस्याओं का निदान, आंखों की संपूर्ण जाँच, शुगर और ईसीजी, सांस संबंधी जांच PFT मशीन द्वारा, और फिजिशियन चेकअप। विशेष रूप से, 29 सितंबर को लड़कियों और छात्राओं के लिए स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा के लिए एक काउंसलिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। निःशुल्क बुकिंग के लिए इच्छुक लोग 8084021586 या 8084860820 पर संपर्क कर सकते हैं। उद्घाटन समारोह 28 सितंबर को सुबह 10 […]

Noimg

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में किड्स प्ले स्कूल का जल्द होगा शुभारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में जल्द ही किड्स प्ले स्कूल का शुभारंभ किया जाएगा । इस संबंध में स्कूल के निदेशक रामकुमार साहू ने जानकारी दी कि इस नए प्ले स्कूल का उद्देश्य छोटे बच्चों को एक सुरक्षित और रचनात्मक वातावरण प्रदान करना है, जहां वे खेल-खेल में सीख सकें। किड्स प्ले स्कूल में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शारीरिक खेल, कला, संगीत और शैक्षिक खेल शामिल होंगे। यह पहल न केवल बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में मदद करेगी, बल्कि उनके सामाजिक कौशल को भी विकसित करने में सहायक होगी। सचिव कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि किड्स प्ले स्कूल की स्थापना की जरूरत इस बात से भी है कि आज […]

Noimg

नवगछिया के शिक्षकों को राज्यस्तरीय सम्मान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के शिक्षकों को राज्यस्तरीय सम्मान नवगछिया के शिक्षकों को ‘द बिहार टीचर हिस्ट्री मेकर (TBT)’ द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। पटना लॉ कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, गणितज्ञ डॉक्टर के.सी. सिन्हा, और पूर्व डीन आर्यभट्ट विश्वविद्यालय के डॉक्टर ज्ञान देवमणि त्रिपाठी द्वारा ऑनलाइन नवाचारी शिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में दिलीप कुमार रजक (मध्य विद्यालय रसीदपुर दियारा, नाथनगर), सत्यम कुमार (मध्य विद्यालय रसीदपुर दियारा, नाथनगर), हेमलता चौहान (फूलचंद मध्य विद्यालय, नवगछिया) और संगीता कुमारी (मध्य विद्यालय मलिकपुर दियारा, पीरपैंती) शामिल हैं। इनके नवाचारी शिक्षण के प्रयासों को सराहा गया और उन्हें इस विशेष सम्मान से नवाजा […]

Noimg

नवगछिया के दुर्गा मंदिर रोड में आर्टिफिशियल ज्वेलरी दुकान ” शकुन कलेक्शन” का भव्य उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। नवगछिया के दुर्गा मंदिर रोड में शुक्रवार की संध्या “शकुन कलेक्शन” आर्टिफिशियल ज्वेलरी की एक नई दुकान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना पंडित वैदिक ललित शास्त्री द्वारा कराई गई। पूजा के बाद दुकान का उद्घाटन संचालक द्वारा फीता काटकर किया गया। दुकान के संचालक ने बताया कि उनकी दुकान में 500 से अधिक फैंसी आइटम उपलब्ध हैं, जिसमें दुल्हन के लिए विशेष सेट और महिलाओं के लिए हर तरह की आर्टिफिशियल ज्वेलरी शामिल हैं। दुकान में एडी अमेरिकन डायमंड कंपनी के विशेष डिजाइन भी उपलब्ध हैं, जो महिलाओं को आकर्षित करेंगे। उद्घाटन के अवसर पर शिव प्रकाश भगत, जयप्रकाश भगत, ओमप्रकाश भगत, अनीता गुप्ता, रेखा देवी, अभिलाष भगत, अंतर प्रकाश, मुस्कान प्रकाश और अंतरा […]

Noimg

नवगछिया के खिलाड़ी का चयन भागलपुर जिला क्रिकेट टीम में ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया : क्रिकेट क्लब नवगछिया के खिलाड़ी का चयन भागलपुर जिला क्रिकेट टीम में हुआ है. अंडर-17 में यशराज व अंडर-14 वर्ग में विशाल कुमार का चयन किया गया है. यशराज हाई स्कूल नवगछिया का छात्र है. जबकि विशाल कुमार बाल भारती स्कूल, नवगछिया का छात्र है. खेल विभाग बिहार सरकार की ओर से आयोजित बिहार राज्य विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 में खेलने के लिए इन खिलाडियों का चयन भागलपुर जिला क्रिकेट टीम में किया गया है. जिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, अशोक सिंह, अखिलेश पांडे, प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव, राजेश कुमार राजू, कंचन सिंह, प्रमोद शर्मा, संतोष कुमार, अमित पांडे, […]

Noimg

नवगछिया के तेतरी में श्री गणेश उत्सव का भव्य समापन, तीन दिवसीय आयोजन में भक्तों की उमड़ी भीड़ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

कलबलिया धार में जय घोष के साथ हुआ प्रतिमा का हुआ विसर्जन नवगछिया के तेतरी में तीन दिवसीय श्री गणेश उत्सव का भव्य समापन हो गया। इस उत्सव का आयोजन महेश सिंह के दरवाजे पर स्थित गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना के साथ विगत 17 वर्षों से होता आ रहा है। इस बार भी उत्सव में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। उत्सव की शुरुआत शनिवार को गणेश प्रतिमा की स्थापना और पूजन के साथ हुई, जिसके बाद शनिवार को ही संध्या शिव गुरु पर चर्चा का आयोजन किया गया। रविवार को संध्या भजन संध्या का आयोजन अतुल म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा किया गया। सोमवार की रात्रि को वीरु म्यूजिकल […]

Noimg

नवगछिया के नवादा में दो दिवसीय भक्ति समारोह का आयोजन, सभापति प्रीति कुमारी नें किया उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के नवादा में दो दिवसीय भक्ति समारोह की शुरुआत धूमधाम से हुई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया नगर की सभापति प्रीति कुमारी ने फीता काटकर और पूजा अर्चना कर किया। समारोह का आयोजन नवादा और धोबिनिया के बीच में स्थित एक विशेष स्थान पर किया गया, जहाँ बाबा विशु और माता गहेली की प्रतिमा स्थापित की गई है। समाजसेवी संजय कुमार यादव ने बताया कि यह भक्ति समारोह 48 घंटे तक चलेगा, जिसमें यदुवंशी समाज के सैकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं। भक्तों की भीड़ के बीच पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल था। कार्यक्रम में भोला यादव, संजय कुमार यादव, काजल कुमारी, मोती झा सहित कई दर्जन महिलाएं और सैकड़ों की संख्या में पुरुष भक्त शामिल […]

Noimg

नवगछिया के तेतरी में महेश प्रसाद सिंह के दरवाजे पर 17 वर्षों से जारी है गणपति पूजा की धूम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

भजन संध्या और जागरण का होगा आयोजन नवगछिया के तेतरी गांव में महेश प्रसाद सिंह के दरवाजे पर गणपति पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस पूजा की खास बात यह है कि पिछले 17 वर्षों से लगातार इसे भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस बार भी गांव के लोगों में पूजा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। पूजा के कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार और भजन मंडलियां भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। वहीं, सोमवार को भव्य जागरण का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में गांव के सभी लोग उत्साहपूर्वक हिस्सा […]

Noimg

नवगछिया के खरीक प्रखंड में कृमि की दवाई खाने से दर्जनों बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: नवगछिया अनुमंडल के खरीक प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ढोढ़िया में उस समय हड़कंप मच गया जब कृमि की दवाई खाने के बाद कई दर्जन से अधिक बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज शुरू किया। बीमार होने वाले बच्चों में प्रिंस कुमार (12 वर्ष, पिता प्रबीन यादव), अमरेश कुमार (8 वर्ष, पिता अरुण मिस्त्री), शुभम कुमार (5 वर्ष, पिता अरुण मिस्त्री), प्रीतम कुमार (8 वर्ष, पिता दीपक मिस्त्री), वर्षा कुमारी (12 वर्ष, पिता अरुण यादव), काजल कुमारी (13 वर्ष, पिता अरुण मिस्त्री), सरिता कुमारी (पिता रोशन साह), हिमांशु कुमार (8 वर्ष, पिता कुन्दन मंडल), ज्योति कुमारी (10 वर्ष, […]

Noimg

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा जीएस क्रिएटिव टैलेंट हंट 2 ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

आज सोमवार से प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन होगा प्रारंभ नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के गोसाईं गाँव 14 नंबर सड़क के किनारे स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में जीएस न्यूज़ अखबार की ओर से जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2 का आयोजन किया जाएगा । इस बाबत प्रतियोगिता के विद्यालय के कोऑर्डिनेटर नितिन कुमार ने बताया कि क्रिएटिव टैलेंट हंट का सोमवार से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो जाएगा । इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे । रजिस्ट्रेशन के बाद लिखित परीक्षा होगी परीक्षा के बाद परिणाम व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा । DESK 04 B