Tag Archives: Naugachia ke

Noimg

नवगछिया के हरनाथचक से स्मैक तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक गांव में स्मैक की तस्करी के आरोप में नितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 29.08.24 को गोपालपुर थाना को सूचना मिली थी कि नितेश कुमार, पिता मनोज कुमार भगत, अपने घर पर अवैध स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपालपुर थाना की गश्ती टीम ने नितेश के घर पर छापा मारा। पुलिस को देख नितेश भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस बल की सतर्कता से उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने नितेश कुमार के घर की तलाशी ली, जिसमें 70 ग्राम स्मैक, एक डिजिटल बेईग मशीन और एक मोबाइल बरामद हुए। इस मामले में गोपालपुर थाना कांड सं0-216/24 के तहत NDPS […]

Noimg

नवगछिया के गोसाईं गाँव में जयकारों के बीच नंदलाला का हुआ जन्मोत्सव ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया : अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध सह नवगछिया अनुमण्डल के गोपालपुर प्रखंड अन्तर्गत गोसाईं गाँव के श्री कृष्ण मंदिर में सोमवार की रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूजा अर्चना ,प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन धूमधाम से हुआ । मौके पर पंडित शुभंकर झा द्वारा पुरोहित वीरेंद्र नारायण झा पूजन पूजा अर्चना कर रहे थे । सैकड़ों वर्षों से चलती आ रही परंपरा के अनुसार गांव के लोगों ने गंगा तट से मिट्टी वर्जन लाकर भगवान का पूजा अर्चना प्रारंभ किया । मंदिर के पुजारी विपिन कुमार झा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पूरे धूमधाम से जन्मोत्सव का कार्यक्रम होता है जन्माष्टमी के रात्रि भगवान का जन्मोत्सव होता है महिलाओं द्वारा डलिया चढ़ाया जाता है व मन्नत पूरी होने पर भगवान […]

Noimg

नवगछिया के ”शिवशक्ति योगपीठ” में श्रावण-झूलनोत्सव सह रूद्राभिषेक महोत्सव का चौथा दिन संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: ”शिवशक्ति योगपीठ” में आयोजित ”श्रावण-झूलनोत्सव” सह ”रूद्राभिषेक महोत्सव” के अंतर्गत चौथे दिन का आयोजन भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। मंच पर ब्रह्मचारी बाबा, संगीत के मर्मज्ञ विद्वान मृत्युंजय कुंवर, पं. चंद्रकांत, पं. प्रेम शंकर भारती, प्रो. (डॉ.) ज्योतीन्द्र चौधरी, और गीतकार राजकुमार सहित कई विद्वानों ने अपने विचार प्रकट किए और प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रो. (डॉ.) ज्योतीन्द्र चौधरी ने अपने उद्गार में कहा कि सच्चा गुरु भक्त ही निर्विकार होकर सुखमय जीवन व्यतीत कर सकता है। पं. प्रेमशंकर भारती ने ईश्वर भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि ईश्वर स्वयं उन भक्तों की रक्षा करते हैं जो उनकी सेवा में लीन रहते हैं। संगीत मर्मज्ञ मृत्युंजय कुंवर ने झूलन लीला को श्रीकृष्ण […]

Noimg

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में फहराया गया तिरंगा,सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़े ही शान से तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर विद्यालय के निर्देशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्राचार्य अमित कुमार , शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों के बीच निर्देशक श्री साहू ने झंडोतोलन कर सम्बोधन किया। वही मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसे देखकर उपस्थित अभिभावक भी मंत्रमुग्ध हो गए । कार्यक्रम में गणेश वंदना, स्वागत गान के अलावा चक दे इंडिया, देश रंगीला रंगीला, ओ देश मेरे सहित दर्जनों गीतों पर छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी । मौके पर शिक्षक सुरेश सिंह, दिवाकर चौधरी, अमित कुँवर, राम बहादुर […]

Noimg

नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, दर्दनाक मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र कॉलोनी स्थित पुलिस कैंप के समीप गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पैदल चल रहे युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नवगछिया मक्खातकिया निवासी मो. मुमताज पिता मो. ठिठर के रूप में हुई है। इस संबंध में परिजनों नें बताया कि मो. मुमताज मक्खातकिया से राजेंद्र कॉलोनी होते हुए नवगछिया स्टेशन रोड स्थित अपने भाई की मटन दुकान पर जा रहा था। नगर परिषद के राजेंद्र कॉलोनी पुलिस फांड़ी के समीप पहुंचते ही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे पीछे से रौंद दिया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मो. मुमताज को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, […]

Noimg

नवगछिया के घाट ठाकुरबाड़ी में 21 जुलाई से होगा द्वादश अभिषेकात्मक महारुद्र यज्ञ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 21 जुलाई 2024, रविवार से घाट ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में द्वादश अभिषेकात्मक महारुद्र यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस बाबत कार्य समिति की एक बैठक बुधवार की संध्या घाट ठाकुरबाड़ी में आयोजित की गई। बैठक के बाद आयोजन के संबंध में बताया गया कि यज्ञ का शुभारंभ 21 जुलाई 2024, रविवार, गुरुपूर्णिमा की दोपहर 1:00 बजे से नगर भ्रमण शोभा यात्रा के साथ होगा। 22 जुलाई 2024, सोमवार की प्रातः रुद्राभिषेक प्रारंभ होगा और यह कार्यक्रम अनवरत 02 अगस्त 2024 तक चलेगा। कार्यक्रम में कथा मंच का समापन 1 अगस्त को होगा और हवन, पूर्णाहुति, विसर्जन एवं प्रसाद वितरण 02 अगस्त 2024 को किया जाएगा। बैठक में मौके पर […]

नवगछिया के सिमरा के पूर्व डीलर सहित उनके पुत्रों पर रंगदारी व धमकी का आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया प्रखंड के जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. डीलर सुबोध कुमार, जितेंद्र सिंह, जय करण सिंह, राधा देवी, अनिल कुमार भगत, चंद्रदेव यादव सहित अन्य ने नवगछिया थानाध्यक्ष व एसडीओ को आवेदन देकर रंगदारी की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी देने संबंधी आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार सिमरा निवासी गोपीनाथ झा, राहुल कुमार, प्रभात रंजन झा के द्वारा पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी जा रही है. जिसमें कुछ डीलरों ने रुपये दे भी दिया है. गोपीनाथ झा का कहना है कि पांच लाख रुपये सभी मिलकर दो वर्ना सभी डीलरों को बेवजह झूठा आवेदन देकर परेशान करता रहूंगा. तीन डीलर अनुसूचित जाति के हैं, उसे जाति सूचक […]

Noimg

नवगछिया के खिलाड़ी ताइक्वांडो खेल में बढ़ रहे हैं आगे – जेम्स फाइटर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सह प्रशिक्षक जेम्स फाइटर के नेतृत्व मे प्रमाण पत्र वितरण किया गया जिसमें रेड बेल्ट में आन्नया वात्सल्य, ब्लू वन बेल्ट मे देवाश्री, तन्मय वर्मा ,केशव कुमार ,ब्लू बेल्ट में अभय कुमार ,रोशनी कुमारी, आस्था कुमारी येलो बेल्ट में जानवीर कुमार , सन्नी कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । वहीं प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया और खेल के प्रति कई महत्वपूर्ण जानकारी भी दी । इस मौके पर शिक्षिका कंचन सिंह, अमित कुमार सिंह, पूनम वर्मा , समाजसेवी संजय कुमार यादव, अभिषेक चौधरी, ताइक्वांडो खिलाड़ी मीनाक्षी कुमारी ,शिवम कुमार, हरिओम कुमार ,आराध्या सिंह,अभय कुमार,अक्षय कुमार ,किशन कुमार, […]

Noimg

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में अचानक आ गया “स्पाइडर मैन” बच्चों को ट्रैफिक नियम के बारे में दी जानकारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में उस समय बच्चे अचंभित रह गए जब अचानक ही स्पाइडर मैन की ड्रेस में एक छोटा कलाकार बच्चों के बीच पहुंच गया । मौके पर स्पाइडर मैन ने इशारे से ही लाल बत्ती पीली बत्ती और हरी बत्ती के बारे में बताया . मौके पर सड़कों पर के ट्रैफिक नियम, घर के सेफ्टी रूल्स के बारे में कई तरह की जानकारी दी । वहीं मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संचालक सीपीएन चौधरी ने बताया कि अलग-अलग एक्टिविटी से बच्चों का अलग-अलग तरह का मनोरंजन कराया जाता है इसी क्रम में शनिवार को एक स्पाइडर मैन बनाकर एक बाल्य कलाकार द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई । वहीं मौके […]

Noimg

नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में लगाया गया योग शिविर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के सिंधिया मकनपुर में स्थित आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में मंगलवार को आर्ट आफ लिविंग बैंगलुरु से प्रशिक्षित विनोद विश्वास द्वारा योग शिविर लगाकर सभी छात्र- छात्राओं को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान इत्यादि सिखाये गये। मौके परयोग प्रशिक्षक विनोद विश्वास ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु योग, प्राणायाम, ध्यान इत्यादि अत्यावश्यक है। अन्य विषयों की भांति इसे नियमित रूप से कोर्स में शामिल किया जाना चाहिए। उनोहनें बताया कि सूर्य नमस्कार करने से बच्चों का मानसिक , शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है।साथ ही भ्रामरी प्राणायाम,महामेधा क्रिया, ध्यान के नित अभ्यास से बच्चों की स्मृति शक्ति में काफी वृद्धि होती है। उन्हौंने बताया कि नियमित योगाभ्यास बच्चों को चारित्रिक रूप से भी मजबूत बनाता […]