Tag Archives: Naugachia ke

Noimg

नवगछिया के बाल भारती में मनाई गई गांधी जयंती | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के गणित शिक्षक राजकमल ने की । इस समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ नर्सरी से अष्टम वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । इस समारोह में शिक्षकों के विचार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण एवं नृत्य संगीत की प्रस्तुति की गई । समारोह का समापन विद्यालय के सचिव अभय प्रकाश मुनका एवं प्राचार्य कौशल जयसवाल के द्वारा किया गया और संदेश दिया गया कि हमें ईमानदारी अनुशासन स्वच्छता का पालन करना चाहिए । मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावे सभी छात्र-छात्राएं मौजूद थे । DESK 04 B

Noimg

नवगछिया के विभिन्न पंचायतों में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया के विभिन्न पंचायतों में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में नवगछिया बीडीओ गोपाल कृष्णऩ, संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो, प्रशांत कुमार तत्मा, राजीव पासवान,दीनानाथ झा, हेमंत राय, पप्पू झा, नवीन पंडित, हरिनंदन राय, सिया शरण चौधरी, पंचायत के स्वच्छता ग्राही एवं सभी सफाई कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे. सफाई कार्यक्रम के दौरान पंचायत सरकार भवन तेतरी, पासवान टोला, चौपाल व तेतरी दुर्गा मंदिर सहित ग्रामीण सड़कों की सफाई की गयी. ग्रामीणों से सफाई के प्रति सभी जनप्रतिनिधियों ने जागरूक होने की अपील की. DESK 04 B

Noimg

नवगछिया के पकरा में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन नें किया जनसंवाद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया प्रखंड के पकरा में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन जन संवाद किया. जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य आम जन से संवाद करना है. जनसंवाद में जो भी समस्या सुनने के लिए मिलती हैं. उसका संबंधित विभाग के द्वारा निदान भी किया जाता है. जन संवाद का कोमनिकेशन गैप के कारण इसका प्रचार प्रसार ठीक से नहीं हो पाया. लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत आम लोगों की समस्या अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा सुनी जाती है. उसमें यदि किसी पदाधिकारी की गलती नजर आती हैं तो उस पर भी कार्रवाई होती है. आचकल सूचनाओ का प्रवाह काफी तेज हो गया है. पहले तीन दिन के बाद खबर अखबार में आती थी. अभी का हाल हैं […]

Noimg

नवगछिया के इंस्पेक्टर सह कदवा ओपी के निवर्तमान थानाध्यक्ष नरेश कुमार को दी गई विदाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : साइबर थाना नवगछिया के इंस्पेक्टर सह कदवा ओपी के निवर्तमान थानाध्यक्ष नरेश कुमार को विदाई दी गयी. मंगलवार को पंचायत के मुखिया पंकज कुमार जायसवाल के साथ समाजसेवी निरंजन भारती, श्रवण राय, गंगाधर राय, राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल, सोनू कुमार जायसवाल व शंकर मंडल ने कदवा ओपी पहुंच कर नरेश कुमार को माला पहनाकर, अंग वस्त्र व बुके से सम्मानित करते हुए विदाई दी. मुखिया पंकज कुमार जायसवाल ने कहा कि नरेश कुमार जितने ही दिन के लिए कदवा ओपी प्रभारी रहे, वहां की पुलिसिंग विधि-व्यवस्था ठीक-ठाक रही. नरेश कुमार ने क्षेत्र वासियों को धन्यवाद दिया है. DESK 04 B

Noimg

नवगछिया के यमुनिया में 28 सितंबर को 12वीं शरीफ पर होगा कार्यक्रम का आयोजन | |GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के यमुनिया में 28 सितंबर को 12वीं शरीफ पर कार्यक्रम होगा. यमुनियां पंचायत मोहल्ला मदरसा अलैह दादिया के सदर हजरत मौलाना मो कुतबुद्दीन फरीदी ने यह जानकारी दी .उन्होंने बताया कि यह दिन इस्लामी दुनिया का सबसे बड़ा दिन है. 12वीं शरीफ पैगम्बर-ए-इस्लाम के पैदाइश की तारीख है. हुजूर आये, तो जुल्म, नाइंसाफी अपराध को मिटाया व पूरी दुनिया को इस्लाम ने इंसानियत. मानवता, भाईचारा, मोहब्बत और प्रेम का संदेश दिये. उनके व्यवहार से उनके मानने वालों की. तादाद चंद दिनों में चंद लोगाें से बढ़ कर करोड़ों और अरबों में फैल गयी और हुजुर पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन गये. मौलाना कुतुबुद्दीन और जमाली ने कहा कि हमें भी हुज़ूर-ए-मुस्तफा के संदेशों को आमलोगों तक पहुंचाना चाहिए, […]

Noimg

नवगछिया के तेतरी में हुए हत्या का हुआ उद्भेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बेहोशी की हालत में चौकी पर से गिरने से हुई मौत,शव का आरोपित नें लगाया था ठिकाना नवगछिया के तेतरी में हुए कमल किशोर दास के हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेन कर लिया है. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश अरूण ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह तेतरी मध्य विद्यालय पछियारी टोला में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया था. वहां पर एक प्लसर मोटरसाइकिल भी था. शव की पहचान खरीक थाना के अठनिया निवासी कमल किशोर दास के रूप में की गई है. मृतक के भाई अमित कुमार दास के लिखित आवेदन पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. मेरे ज्वाइन करते ही हत्या की यह पहली […]

Noimg

नवगछिया के वृद्ध पंडित के बंद घर में भीषण चोरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के मुख्यालय शहर नवगछिया स्थित पुलिस चौकी के समीप बीती रात गरीब दास ठाकुर बाड़ी रोड निवासी पंडित रामेश्वर शर्मा उर्फ रामेश्वर महाराज के बंद घर के कई ताले तथा गोदरेज एवं उसके लोकर को तोड़कर लगभग अस्सी हजार रुपए नकद, एक सोने की चैन, लगभग दस चांदी के प्याले और साठ सत्तर चांदी के सिक्के इत्यादि चुरा ले गए. इस घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों द्वारा घर का ताला टूटा देखा कर गृह स्वामी को दी गई. जो पिछले कई दिनों से घर में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे. साथ ही स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी गई है. वहीं गरीब ब्राह्मण के बंद घर में हुई इस बड़ी चोरी की घटना का […]

Noimg

नवगछिया के मवि रंगरा के प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के : पीएम पोषण योजना भागलपुर के डीपीओ आनंद विजय ने मवि रंगरा के प्रधानाध्यापक को समय से पूर्व बच्चों को छुट्टी देने, लकड़ी के चूल्हे पर मध्याह्न भोजन बनाने, शौचालय में ताला लगा होने, एफएलएन किट का उपयोग नहीं करने व प्रतिदिन 90 बच्चों की उपस्थिति बढ़ा कर बनाने के मामले में साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण की मांग की है. डीपीओ के अनुसार मवि रंगरा का निरीक्षण तीन बजे दिन में किया गया. शिक्षकों की उपस्थिति पंजी के अनुसार ज्योति, रूबी कुमारी, संजीव कुमारअनुपस्थित पाये गये. नामांकित 1871 छात्र -छात्राओं के विरुद्ध 1009 छात्रों की उपस्थित दर्ज की गयी थी. बच्चों को विद्यालय की अवधि समाप्त होने के पूर्व ही छुट्टी दे दी गयी थी. एचएम के अनुसार […]