Tag Archives: Naugachia ke

Noimg

नवगछिया के एसपी ने की नदी थाने में बिहपुर अंचल के सभी थानों के लंबित मामलों के समीक्षा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के एसपी द्वारा नदी थाना का निरीक्षण के साथ-साथ बिहपुर अंचल के सभी थानों और ओपी के लंबित कांडों का समीक्षा किया गया. निरीक्षण सह लंबित कांडों के समीक्षा के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया एवं बिहपुर अंचल के सभी थानाध्यक्ष नदी थाना में उपस्थित थे. निरीक्षण के क्रम में सभी पंजियों का अवलोकन किया गया. थाना में संधारित सिरिस्ता पंजियों का रख-रख अच्छे तरीके से पाया गया. पंजियो के संधारण में कुछ त्रुटियॉ पाई गई. जिसका सुधार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया एवं सभी लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन हेतू आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. साथ ही थाना परिसर को साफ – सुथरा पाया गया. सम्मान गार्ड हवलदार महेश कुमार राय, सिपाही अमित कुमार, पंकज कुमार, मो […]

Noimg

नवगछिया के आवासीय ज्ञान वाटिका में वातावरण और जीवन शैली विषय पर प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भागलपुर वन प्रमंडल के तत्वावधान में नवगछिया वन प्रक्षेत्र में वातावरण और जीवन शैली विषय पर नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के सिंधिया मकंदपुर में स्थित ज्ञानवाटिका विद्यालय में प्रशिक्षण सह जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में जैव विविधता और हर जीव की उपस्थिति वातावरण में महत्वपूर्ण है, यह बतलाया गया. इस अवसर पर वन क्षेत्र पदाधिकारी पृथ्वीनाथ सिंह, राजेश यादव, अमित कुमार, अनुराधा सिन्हा, कल्पना कुमारी और विद्यालय के प्रचार्य राजेश झा, नीलेश झा की भागीदारी देखी गयी. DESK 04

Noimg

नवगछिया के सैदपुर में 56% मतदान, पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने किया मतदान ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के गोपालपुरसैदपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार में पुरुष मतदाताओं से अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया.मिली जानकारी के अनुसार कुल 670 मतदाताओं में से 376 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया.जिनमें से 195महिला व 181 पुरुष मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. इस प्रकार कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 56%मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया.गोपालपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा की कडी व्यवस्था की गई थी.दो प्रत्याशियों के बीच कडा मुकाबला होने से चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है.बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी वीणा कुमारी चौधरी ने बताया कि ईवीएम मशीन को चाक चौबंद सुरक्षा में रखा गया है.मतगणना 28 मई को प्रखंड मुख्यालय स्थित मतगणना कक्ष में करवाया जायेगा. DESK 04

Noimg

नवगछिया के आवासीय ज्ञान वाटिका में जैव विविधता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के सिंधिया मकंदपुर में स्थित आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में कक्षा 7 एवं आठ के बच्चों ने भाग लिया जिसमें बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से जैव विविधता के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जागरूक किया गया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कई जिज्ञासाओं से भरे प्रश्नों का उत्तर जाना । उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रधानाध्यापक राजेश कुमार झा ने प्रख्यात पर्यावरणविद् सह रिसर्च स्कॉलर एवं इको नेटवर्क के क्लाइमेट एंबेसडर प्रोफेसर डॉक्टर मो० दानिश मसरूर एवं पक्षी प्रेमी ज्ञान चंद ज्ञानी को सहृदय धन्यवाद दिया तथा उन्हें सम्मानित भी किया […]

Noimg

नवगछिया के श्रीयांस ने यूपी अंडर 19 प्री स्टेट चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 16 मई से 19 मई तक संपन्न हुए यूपी अंडर 19 प्री स्टेट चैंपियनशिप में नवगछिया के श्रीयांस ने सिल्वर मैडल हासिल किया है. मालूम हो कि श्रीयांस शूटिंग का नेशनल खिलाड़ी है और वह उत्तरप्रदेश से खेलता है. श्रीयांस नवगछिया नगर परिषद की उपसभापति रश्मिरथी देवी और उपसभापति प्रतिनिधि अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव के पुत्र हैं और नवगछिया के चर्चित समाजसेवी अरुण कुमार यादव उर्फ केडी यादव के पोते हैं. जानकारी मिली है कि उक्त खेल में उत्तर प्रदेश से कुल 216 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में श्रीयांस ने दो चरण में शूटिंग की. पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन करते हुए श्रीयांस ने फाइनल में अपना […]

Noimg

नवगछिया के दो पंचायतों के दो वार्डों में होगा वार्ड सदस्य पद के लिये चुनाव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया प्रखंड के दो पंचायतों के दो वार्ड क्षेत्रों में पंचायय उपचुनाव होना है. खगड़ा पंचायत और तेतरी पंचायत में वार्ड सदस्य के पदों पर होना है. खगड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 6 में वार्ड सदस्य पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. जबकि तेतरी पंचायत के वार्ड नंबर 9 में दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है. जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन ने बताया कि 25 मई को चुनाव होना है और 27 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा. DESK 04

Noimg

नवगछिया के हड़िया पट्टी में हुआ “राधे-राधे लस्सी भंडार” का भव्य उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

मिट्टी के ग्लास में लस्सी पीकर लोगों ने कहा – मजा आ गया नवगछिया शहर के हड़िया पट्टी में राधे-राधे लस्सी भंडार का भव्य शुभारंभ सोमवार की दोपहर को किया गया । मौके पर संचालक नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले उनके दुकान में छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के रेडीमेड कपड़े मिलते थे अब रेडीमेड कपड़े के अलावे लस्सी का प्रतिष्ठान बन गया है . उनके दुकान राधे-राधे लस्सी भंडार में स्वादिष्ट लस्सी उपलब्ध है । इसके अलावा विभिन्न प्रकार के कोल्ड ड्रिंक्स उपलब्ध है . वही नवगछिया बाजार में मिट्टी के बर्तन में लस्सी लेकर पीने के बाद लोगों ने भी कहा कि उन्हें मजा आ गया । दिनभर दुकान में भीड़ लगी रही और लस्सी का स्वाद […]