Tag Archives: Naugachia ke

Noimg

नवगछिया के सधुआ में स्थित STUDENTS CAREER TEACHING POINT के 87 छात्र छात्राओं नें किया फर्स्ट डिवीजन,सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहार विधानसभा चुनाव 2020भागलपुरDESK 040

नवगछिया के रंगरा चौक के व कटरिया स्टेशन के समीप स्थित स्टूडेंट्स कैरियर टीचिंग पॉइंट का मैट्रिक परीक्षा 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा । रविवार को कोचिंग द्वारा भव्य रूप से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कोचिंग के संचालक सह प्राचार्य दीनमणि कुमार ने बताया कि इस बार मैट्रिक की परीक्षा में उनके कोचिंग का रिजल्ट रंगरा प्रखंड में एक शानदार रिजल्ट रहा । कोचिंग के कुल 156 छात्र-छात्राओं में 87 छात्र छात्राओं प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुए हैं । वहीं कोचिंग के कई छात्र छात्राओं नें 400 से अधिक अंक लाकर कोचिंग सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है । इस बाबत कोचिंग के व्यवस्थापक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि उनके कोचिंग स्टूडेंट्स कैरियर टीचिंग पॉइंट […]

नवगछिया के पंचमुखी बालाजी धाम में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के श्री पंचमुखी बालाजी धाम नवादा में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । मौके पर उपस्थित हनुमान भक्तों द्वारा पूजा अर्चना, बाबा का ज्योत जलाकर एवं केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया । वहीं मौके पर उपस्थित शंकर बाबा ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर गुरुवार की. संध्या 4:00 बजे से भजन कीर्तन एवं 8:00 बजे से आरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें सैकड़ों हनुमान भक्त शामिल हुए । पंचमुखी बालाजी धाम में मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रत्येक वर्ष हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है । वही मौके पर मुख्य यजमान के रूप में विक्रम भूडोलिया थे । वहीं इसके अलावा कार्यक्रम में काशी गुप्ता, राजेश […]

Noimg

नवगछिया के खादी भंडार में लोजपा (रामविलास) ने की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के खादी भंडार में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान की अध्यक्षता में आहूत की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत मौजूद थे. मौके पर सुरेश भगत ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास कार्यकर्ताओं की पार्टी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में यह पार्टी हर घर तक अपनी पहचान को स्थापित करेगी. वर्ष 2025 में बिहार में अपनी सरकार होगी. गोपालपुर विधायक के दिए बयान पर श्री भगत ने कहा की ऐसी बयानबाजी किसी विधायक को शोभा नहीं देता, ऐसा बयान मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है. जिला प्रभारी संगीता तिवारी ने कार्यकर्ताओं […]

Noimg

नवगछिया के टारगेट सक्सेस प्वाइंट कोचिंग सेंटर बड़ी मकंदपुर का मैट्रिक व इंटर में शानदार परिणाम ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर मौधा टोला में स्थित टारगेट सक्सेस प्वाइंट कोचिंग सेंटर का मैट्रिक व इंटर परीक्षा में शानदार परिणाम रहा । परिणाम के बाद सभी सफल छात्र-छात्राओं का कोचिंग में एक सम्मान समारोह आयोजन कर सम्मानित किया गया । कोचिंग में सभी मैट्रिक व इंटर के सफल परीक्षार्थी उपस्थित थे । वहीं कोचिंग के निर्देशक रमेश कुमार ने बताया कि कोचिंग की स्थापना के बाद से ही शानदार व शत-प्रतिशत परिणाम रहता है । इस बार भी मैट्रिक की परीक्षा में शानदार परिणाम रहा है । इस बाबत कोचिंग के शिक्षकों ने बताया कि कोचिंग में आठवीं नवमी, दशमी एवं इंटर की पढ़ाई होती है । इसके अलावा प्रतियोगिता परीक्षाओं की भी तैयारी […]

Noimg

नवगछिया के कदवा में स्थित गुरु हॉस्पिटल में लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर ||GS NEWS

उपलब्धिनवगछियाबिहारसमाज सेवाDESK 040

नवगछिया के कोसी पार कदवा में स्थित गुरु हॉस्पिटल कदवा हाई स्कूल के सामने में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया । शिविर में पटना के मशहूर चिकित्सक डॉ० अमित आनंद एवं डॉ प्रतिभा आनंद के द्वारा 200 से अधिक मरीजों की निशुल्क इलाज व निशुल्क जांच किया गया । मौके पर गुरु हॉस्पिटल के डॉ ए के राय ने बताया कि उनके गुरु हॉस्पिटल में गरीब व जरूरतमंदों की सहायता हेतु बीमारी खासकर कैंसर जागरुकता को लेकर निशुल्क शिविर लगाकर जांच किया जा रहा हैं । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डॉक्टर अमित आनंद एवं डॉक्टर प्रतिभा आनंद ने सामूहिक रूप से किया । गुरु हॉस्पिटल के कर्मियों के द्वारा डॉ अमित आनंद एवं डॉ प्रतिभा आनंद का माल्यार्पण कर […]

Noimg

चैती छठ : नवगछिया के पोखर में अस्ताचलगामी सूर्य को किया अर्घ्यदान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया में चैती छठ पर्व धूमधाम से भक्तों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर संध्या अर्घ मनाया । सोमवार को नवगछिया अनुमंडल के गोपाल गौशाला में स्थित जगतपति नाथ महादेव के शिव गंगा घाट पर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की गयी । सुप में प्रसाद चढ़ाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया . नवगछिया नगर के सत्संग भवन रोड की मालती देवी नें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती छठ का व्रत परबैतनी के रूप में की पूरे नियम निष्ठा के साथ किया । इस बार उन्होनें नवगछिया गोपाल गौशाला में पूरी निष्ठा और श्रद्धा भक्ति के साथ पर्व मना रही हैं . मौक़े पर उनके पुत्र आकाश कुमार नें बताया कि हर वर्ष की तरह इस […]

Noimg

नवगछिया के चैती दुर्गा मंदिर में वासंतिक नवरात्र में किये जा रहे हैं कई धार्मिक आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के प्रसिद्ध चैती दुर्गा मंदिर शहीद टोला में वासंतिक नवरात्रि के अवसर पर कई तरह के धार्मिक आयोजन किये जा रहे हैं. रोजाना सुबह से लेकर दोपहर तक वैदिक विधि विधान द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है जबकि शाम में संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालू शिकरत कर रहे हैं. शुक्रवार को लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत ने भी अपने समर्थकों के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की और विभिन्न तरह के आयोजन की जानकारी पूजा समिति के सदस्यों से ली. श्री भगत ने कहा कि यहां की देवी मैया की महिला निराली है. इसी कारण से वासंतिक नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने […]

Noimg

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने किया एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने गुरुवार को नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया है. एसपी के कार्यालय पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने सभी पंजियों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिया. जबकि मामलों का निष्पादन तेज गति से किये जाने का भी निर्देश दिया गया. जबकि नवगछिया सर्किल के लंबित कांडों की समीक्षा की गयी. एसपी ने कहा कि पिछले दिनों भागलपुर डीआईजी ने सडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया था. उनका जो भी निर्देश है, उसका 15 दिन के अंदर अनुपालन करने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर एसडीपीओ दिलीप कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भी मौजूदगी देखी गयी. DESK 04