Tag Archives: Naugachia ke

Noimg

नवगछिया के रूंगटा सत्संग भवन रोड में लाइसेंसी रायफल सहित साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी चोरी || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के रूंगटा सत्संग भवन रोड स्थित व्यवसायी पवन कुमार चिरानियां के मकान से अज्ञात चोरों ने एक लाइसेंसी थ्री फिफ्टीन रायफल समेत साढ़े तीन लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली है. घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार और थनाध्यक्ष भरत भूषण ने स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है. जबकि मामले का उदभेदन करने के लिये पुलिस के खोजी कुत्तों ने घटना स्थल के आस पास के जगहों की टोह ली है. एसएफएल टीम द्वारा भी घटना स्थल पर संभावित साक्ष्यों को एकत्रित किया है. मामले में नवगछिया पुलिस पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इधर नवगछिया पुलिस ने घटना स्थल के आस पास और शहर […]

प्लस टू नेहरू उच्च विद्यालय ढोलबज्जा, मध्य विद्यालय ढोलबज्जा एवं प्राथमिक विद्यालय ढोलबज्जा का BEO नें किया औचक निरीक्षण || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने गुरुवार को तीन विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिसमें प्लस टू नेहरू उच्च विद्यालय ढोलबजजा, मध्य विद्यालय ढोलबज्जा एवं प्राथमिक विद्यालय ढोलबज्जा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में नेहरू उच्च विद्यालय ढोलबज्जा में शिक्षक उपस्थित रहने के बावजूद भी छात्र नहीं रहने के कारण प्रधानाध्यापक सहित अन्य शिक्षकों पर कार्रवाई किया गया है। मध्य विद्यालय ढोलबज्जा में नामांकित छात्रों के अनुकूल छात्रों की उपस्थिति मात्र 130 रहने के कारण तत्काल उनके ऊपर चेतावनी की कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट किया गया है। प्राथमिक विद्यालय ढोलबज्जा में नामांकित छात्रों के अनुपात में मात्र 78 छात्र उपस्थित रहने के कारण इनके ऊपर भी चेतावनी की कार्रवाई किया गया है। उन्होंने बताया कि हम ने […]

Noimg

नवगछिया के नया टोला में दहेज लोभियों ने नवविवाहिता की सामुहिक पिटाई कर छत से फेंका, इलाज के क्रम में मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के नया टोला में दहेज के लिये ससुरालवालों द्वारा सामुहिक पिटाई कर एक नवविवाहित की पिटाई कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. नवविवाहिता नया टोला निवासी सुबोध साह के पुत्र पप्पू साह की पत्नी 22 वर्षीय नेहा कुमारी है. बुधवार को भागलपुर के ततारपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में नवविवाहिता की मौत इलाज के क्रम में हो जाने की बात सामने आयी है. मृतिका के शव का पोस्टमार्टम जेएलएनएमसीएच मायागज भागलपुर में कराया गया है. नेहा का मायके पूर्णियां जिले के रुपौली प्रखंड के विजय लालगंज गांव में है. वह गांव के ही गणेश साह की पुत्री है. मृतिका के मायके वालों का आरोप है कि दहेज न मिलने से नाखुश ससुराल वालों ने […]

Naugachia के साहू परवत्ता गांव के पास हुआ सड़क हादसा, दो घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 040

नवगछिया के साहू परवत्ता गांव के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार को दो लोगों के घायल हो जाने की सूचना है। घायलों में साहू परवत्ता निवासी निर्जला कुमारी और पंचानंद राय है। जानकारी मिली है कि सड़क और एक अज्ञात वाहन के धक्के से दोनों घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद दोनों को इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। इधर रंगरा एनएच 31 पर हुए सड़क हादसे में भवानीपुर निवासी मयंक कुमार घायल हो गए हैं। मयंक का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है। DESK 04

Noimg

Naugachia के बाल भारती गौशाला रोड में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा प्रारंभ || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय गौशाला रोड में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। पहले दिन कोलकाता से आये संत श्रधेय बाल व्यास पंडित श्रीकांत जी शर्मा ने अपने प्रवचन में नमस्कार के महातम्य बताते हुए कहा कि नमस्कार करने से मनुष्य भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अधिकार प्राप्त करता है. सामान्यतः लोग हाथ से प्रणाम करते हैं लेकिन सच्चा भक्त भगवान को हृदय से नमस्कार करता है। नमस्कार का अर्थ समर्पण होता है। अर्जुन जब भगवान को नमस्कार करते हैं तो वे भगवान के प्रति पूर्ण समर्पित हो कर कहते हैं, भगवन मुझमें आपको जो शोधन करना है करें। जिसके बाद सभी जानते हैं कि अर्जुन के पूर्ण समपर्ण से गीता […]

Noimg

नवगछिया के विभिन्न छठ घाटों पर अस्ताचलगामी और उदयीमान सूर्य को लोगों ने किया अर्घ्यदान || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के विभिन्न छठ घाटों पर उदयीमान और अस्ताचलगामी सूर्य को भक्ति और श्रद्धा भाव से लोगों ने अर्घ्यदान किया है. नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न गौशाला समेत विभिन्न घाटों पर छठ पर्व को लेकर आकर्षक साज सज्जा की गयी थी. जबकि हाईलेवल गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अर्ध्यदान किया. यहां पर प्रशासन द्वारा चाक चौबंद सुरक्षा व्यवास्था की गयी थी. एसडीआरएफ द्वारा यहां पर नदी में गश्त किया जा रहा था जबकि घाट पर बेरिकेटिंग भी की गयी थी. बाबा बिशु राउत सेतु के पास कोसी घाट पर भी बड़ी संख्या में छठ व्रती ने श्रद्धा भाव से भगवान भास्कर की आराधना की है. छठ पर्व के दौरान नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज, […]

Noimg

नवगछिया के गोसाईं गांव में अस्तलचलगामी को दिया अर्घ || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गंगा किनारे वाला गोसाईगांव के गंगा घाट पर गांव के हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की संध्या अर्ध पर भगवान भास्कर के अस्ताचलगामी रूप को अर्घ्य अर्पित किया । चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन हजारों की संख्या में गोसाई गांव के महिला पुरुष बच्चे दोपहर से ही गंगा घाट पर लगातार जमे हुए थे । सुंदर सजावट के बीच गंगा तट पर छठ पर्व का पहला अर्घ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ । बताते चलें कि इस दौरान गोपालपुर थाने की भी प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे । DESK 04

Noimg

नवगछिया के भवानीपुर में स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में माता काली पिंडी पर हुई विराजमान || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

रंगरा चौक प्रखंड के भवानीपुर पंचायत स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में लक्ष्मी पूजा के रात्रि को माता काली पिंडी पर विराजमान हुई। वैदिक एवं तांत्रिक तरीके से पूजा में हजारों की भीड़ में उमड़ पड़ी। वहीं मंगलवार को सुबह से दोपहर तक बलि प्रदान एवं पूजन हेतु पट खुला रहा। तथा दोपहर दो बजे के बाद मंदिर का पट सूर्य ग्रहण होने के कारण बंद कर दिया गया। अब पुनः पट बुधवार को सुबह से शाम तक भक्तों के लिए खुला रहने के साथ हीं देर शाम प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को दंगल प्रतियोगिता में स्थानीय पहलवानों ने अपने बाजुओं के ताकत आजमाएंगे। मंदिर कमेटी की ओर से व्यवस्थापक प्रशांत कुमार , राम जी […]