Tag Archives: Naugachia ke

Noimg

नवगछिया के मक्खातकिया में उपसभापति प्रत्याशी रश्मि रथी नें किया घर घर जनसम्पर्क, कहा – ‘घड़ा’ छाप पर करें मतदान || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया नगर परिषद चुनाव 2022 चल रहा है । वही नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद (उपसभापति ) पद की उम्मीदवार रश्मि रथी देवी ने नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के मखाताकिया में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया . प्रत्याशी रश्मि रथी के साथ दर्जनों महिला चल रहीं थी । महिलाओं की टोली ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रश्मि रथी देवी का चुनाव चिन्ह घड़ा छाप है । घड़ा छाप के सामने बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजय बनाएं । वही मौके पर रश्मि रथी देवी ने सभी बड़े बुजुर्गों का पांव छूकर आशीर्वाद लिया । रश्मि रथी ने कहा कि उनका चुनाव चिन्ह घड़ा छाप है । घड़ा जो मिट्टी का बना हुआ एक कुदरत का अद्भुत […]

Noimg

नवगछिया के अलग-अलग तटबंध पर फिर से बाढ़ का खतरा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के अलग-अलग तटबंध पर फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा का जलस्तर पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बढ़ने के कारण खतरे के निशान से मात्र 3 सेंटीमीटर कम है। गंगा के जलस्तर लगातार बढ़ने को लेकर के जल संसाधन विभाग के द्वारा तटबंधो पर निगरानी बढ़ा दिया गया है। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों में 1 मीटर से अधिक गंगा का जलस्तर में वृद्धि हुआ है। अभी खतरे के निशान से नीचे है। जलस्तर एक-दो दिन और बढ़ने का असर है। तटबंध पर निगरानी के लिए फिर से सभी संवेदनशील स्थानों पर कनीय अभियंता के साथ-साथ संवेदक निगरानी कर रहे हैं। मालूम हो कि नवगछिया इस्माइलपुर […]

Noimg

नवगछिया के अश्वनी आनंद की बिहार म्यूजियम में लगेगी पेंटिंग प्रदर्शनी || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर नवगछिया के महदत्तपुर निवासी शालिग्राम ठाकुर के पुत्र अश्वनी आनंद का पेंटिंग बिहार म्यूजियम में लगाने के लिए सलेक्शन किया गया है. मालूम हो कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन एवं व्यक्तित्व पर बिहार संग्रहालय में एक प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है जो 2 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर तक रहेगी. इस प्रदर्शनी में बिहार के कई जिलों से कलाकार भाग लेकर बापू से संबंधित पेंटिंग का प्रदर्शन करेंगे. अश्वनी आनंद ने जो पेंटिंग बनाई है उसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सरल स्वभाव को दिखाया गया है. वह एक्रेलिक माध्यम और मोनोक्रोम में केनवास पेंटिंग बनाया गया है. अश्वनी ने 10वीं तक पढ़ाई अपने गांव महदतपुर से करने के बाद इंटर […]

Noimg

नवगछिया के सिमरा शिव मंदिर के संध्या आरती में शामिल हुए समाजसेवी सुरेंद्र कुमार सुमन,किया संबोधित || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 में स्थित सिमरा चौक के समीप स्थित शिव मंदिर की संध्या आरती में नवगछिया नगर परिषद के सभापति पद के उम्मीदवार खुशबू कुमारी के पति समाजसेवी सेवानिवृत्त एयरफोर्स के जवान, प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सुमन संध्या आरती में शामिल हुए । वहीं उन्होंने आरती में संगत किया एवं प्रसाद ग्रहण किया । मौके पर सुरेंद्र कुमार सुमन ने संबोधित करते हुए कहा कि नवगछिया नगर परिषद का की खूबसूरती उसकी सड़कें हैं सिमरा आने जाने में काफी सड़कों की स्थिति नारकीय है । सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है । खास कर नवगछिया एनएच 31 प्रेसीडेंसी स्कूल के समीप से सिमरा आने के बीच में निरंतर सड़क […]

Noimg

नवगछिया के सैदपुर में शौचालय में दम घुटने से दो की मौत एक का चल रहा इलाज ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शौचालय का शटरिंग खोलने के लिये एक मजदूर अंदर घुसा. उसके नहीं निकलने पर दूसरा मजदूर अंदर घुसा. फिर तीसरा मजदूर अंदर घुसा. इसके बाद अफरा -तफरी मच गई. सूचना मिलते ही बडी संख्या में ग्रामीण, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व स्थानीय  जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुँचे.ग्रामीणों ने तीनों मजदूरों को बारी -बीरी से शौचालय से निकाला. शौचालय गर्म हो जाने से शौचालय में ऑक्सीजन की कमी हो गयी.जिससे दो व्यक्ति की मौत दम घुटने से शौचालय के अंदर ही हो गयी.एक गंभीर अवस्था में  स्थानीय लोगों के सहयोग से निकाला गया.जिसे  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु पहुंचाया गया. घटना की सूचना पर गोपालपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी वीणा […]

Noimg

नवगछिया के इंटरस्तरीय  उच्च विद्यालय में छात्र प्रेरणा शिविर आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया   टाउन द्वारा इंटरस्तरीय  उच्च विद्यालय में छात्र प्रेरणा शिविर आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता लायन कमलेश कुमार अग्रवाल ने की. मंच संचालन लायन सुभाष चन्द्र वर्मा ने किया. इस शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में लायन पवन कुमार सर्राफ,लायन प्रो इसराफिल साहेब,लायन डॉक्टर एके केजरीवाल ने छात्रों को सम्बोधित किया. जिससे छात्रों में एक नई सोच के साथ एक ऊर्जा का संचार हो. सबों को अपने लक्ष्य के साथ उसके प्रति कड़ी मेहनत करने का विंभिन्न तरीको से उदाहरण के साथ टिप्स दी गई. इस आयोजन से छात्रों के साथ साथ शिक्षकों में भी उत्साह का माहौल था. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनीता रॉय ने कार्यक्रम की प्रसन्नता करते हुए, आगे भी इस प्रकार के आयोजन […]

Noimg

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया के नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल गोसाईगांव 14 नंबर रोड एवं किड्स प्ले स्कूल सिंघिया मकन्दपुर में शिक्षक दिवस डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर बच्चों को उनके जीवनी के बारे में बताया तथा शिक्षक दिवस सह शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक सीपीएन चौधरी ,एवं शिक्षक गण सुकेस चौधरी, विक्की कुमार, अजय कुमार, साजन कुमार, बंदना झा,जुली झा, त्रिपुरारी कुमार, अमित कुमार, विजय जी, सुबोध शर्मा, बेबी देवी, आराधना कुमारी, के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं सामूहिक रूप से केक काटकर जन्म दिवस मनाया गया । तत्पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा अंकित कुमार, जितेंद्र कुमार, शिवम कुमार, दिव्यांशु कुमार, सौरभ कुमार, गौरव कुमार, राहुल कुमार, तेजस्वी राज, मधु , साक्षी ,जयश्री, अंकूरानी, […]

Noimg

गोपालपुर इस्माइलपुर अंतर्गत दर्जनों गांव एवं पंचायतों में बाढ़ की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के गोपालपुर इस्माइलपुर अंतर्गत दर्जनों गांव एवं पंचायतों में बाढ़ की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहा है। बाढ़ एवं कटाव से प्रभावित लोगों को अभी तक समुचित सुविधा तक प्रशासन के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। ना तो कोई सरकारी या गैर सरकारी संस्था किसी तरह की सुविधा उपलब्ध कराया है। ना तो कोई स्थानीय लोगों के द्वारा। प्रशासन के इस उदासीनता के कारण लोग खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर हैं। वही इस्माइलपुर प्रखंड के पश्चिमी भिठा पंचायत पूरी तरह बाढ़ प्रभावित होने के बावजूद भी यहां पर किसी भी तरह का सामग्री वितरण नहीं किया गया है। इस्माइलपुर के अंचलाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारी के निर्देश पर स्थानीय लोगों के […]

नवगछिया के हिमांशु यादव और तनवीर अहमद दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रखंड अध्यक्ष ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया –  बिहार राष्ट्रीय जनता दल निर्वाचन पदाधिकारी के घोषित कार्यक्रम के तहत आज नवगछिया आनंद निलय भवन राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता पुलिस जिला नवगछिया के निर्वाचन पदाधिकारी बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने किया. इस अवसर पर नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष के पद पर दूसरी बार हिमांशु कुमार यादव  निर्विरोध निर्वाचित हुए एवं नवगछिया प्रखंड के प्रधान महासचिव श्री दिवाकर जयसवाल जी को निर्विरोध निर्वाचित हुए दूसरी और नवगछिया नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार मोहम्मद तनवीर अहमद को निर्विरोध चुना गया. नवगछिया नगर परिषद के प्रधान महासचिव पद पर दिलीप कुमार यादव को निर्विरोध निर्वाचित हुए सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर सभी को माला […]