Tag Archives: Naugachia ke

नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी आईएएस यतेंद्र पाल को दी गयी विदाई ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

सादे समारोह में लोगों ने दी भावपूर्ण विदाई नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एक सादे समारोह में नवगछिया के निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल को भावपूर्ण विदाई दी गयी. समारोह में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि श्री पाल के साथ काम करने का उनका अनुभव काफी यादगार रहा. उनके नेतृत्व में कई अतिक्रमण को नियमतः सफलतापूर्वक हटाया गया तो दूसरी तरफ भूमिहीनों को जमीन देने के मामले में भी इन्हें याद किया जाएगा. एसडीपीओ ने कहा कि इनके साथ काम करने का अनुभव काफी यादगार रहा. मौके पर अनुमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक विधानचंद्र झा ने भी श्री पाल के कार्य की सराहना की. अपने विदाई समारोह में श्री पाल ने कहा कि नवगछिया में काम करने का अनुभव […]

नवगछिया के एसपी ने की आदर्श थाना नवगछिया के विभिन्न मामलों की समीक्षा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार को नवगछिया आदर्श थाना से संदर्भित विभिन्न मामलों की समीक्षा की. उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. अगस्त माह में सामने आए मामलों का भी निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. खास कर सम्पत्तिमूलक कांडों का भी निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से कई तरह के निर्देश जारी किए गए हैं, जिनसे थाने के सभी अनुसंधानकों को अवगत कराया गया. पूर्ण शराबबंदी को लेकर सघनतापूर्वक वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही गिरफ्तारी अभियान में और ज्यादा तेजी लाने और सम्पत्तिमूलक कांडों में बरामदगी करने का भी निर्देश दिया गया. स्मैक के […]

नवगछिया के ताईक्वांडो हॉल में 17 वां जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का किया गया आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में 17 वां जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2022 का  आयोजन ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में किया गया. ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी सह कोच विकास चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला ताइक्वांडो संघ के संरक्षक आरपी राकेश एवं अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव ने संयुक्त रुप से किया. इस अवसर पर जिला महासचिव राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद, ताइक्वांडो संघ के मणिश्याम कुमार, अंतरराष्ट्रिय खिलाड़ी जेम्स, कोच मो नाजिम, मोनी कुमारी, मुकेश कुमार सुमन, अमित कुमार, संजय सिंह आदि उपस्थित थे. प्रतियोगिता में नवगछिया, गोपालपुर, नारायणपुर,भागलपुर, पिरपैती, रंगरा, सावित्री पब्लिक स्कूल ताइक्वांडो सेन्टर, डीपीएस स्कूल भागलपुर , गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर आदि की टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडैट, जूनियर एवं […]

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में मना जन्माष्टमी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया- तेजस्वी पब्लिक स्कूल सिंघिया मकन्दपुर गोसाईगांव 14 नंबर रोड में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राधा कृष्ण की भूमिका में प्रिंस राज, कृष्णा, एवं रूही, यूसीका, अनिका, ने सबों को हर्षित कर दिया। बच्चों ने “हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की ” वो कृष्णा है के गाने पर डांस किया । बच्चे मटकी को फोड़ने एवं राधा-कृष्ण के गानों पर झूमते रहे एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी की एक दूसरे को बधाई दी।विद्यालय के संचालक सीपीएन चौधरी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मुस्कान , नितिन कुमार, प्रेरणा सिन्हा रिया कुमारी आदि। प्राचार्य सीपीएन चौधरी ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर संबोधित किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक अधिवक्ता रीता कुमारी छात्र-छात्रा […]

नवगछिया के गोपालपुर थाना अंतर्गत लतरा गांव में पुलिस की छापेमारी, एक धराये || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

नवगछिया के गोपालपुर थाना अंतर्गत लतरा गांव में अपराध की घटना को लेकर अपराधियों की जमावड़ा मामले को लेकर नवगछिया एसपी को सूचना मिलने पर गोपालपुर रंगरा परवत्ता थाना सहित कई थानों की पुलिस लतरा गांव पहुंचकर छापेमारी किया जहां पर पुलिस को आते देख अपराधी मक्के के खेत होते फरार हो गया। मौके पर से एक पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार लतरा गांव में सुबह-सुबह अलग-अलग जगहों से एक दर्जन से अधिक अपराधी अपराध की घटना को लेकर के संयंत्र कर रहे थे। जिसकी सूचना नवगछिया एसपी को मिला। नवगछिया एसपी ने तत्काल गोपालपुर परबत्ता पुलिस भेजा यहां से सभी अपराधी मक्के के खेत होते हुए फरार हो गया।इस भागदौड़ के बीछ भागने […]

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

75 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में बड़े ही शान से झंडा फहराया गया। इस मौके पर विद्यालय के निर्देशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्राचार्य कन्हैया कुमार सिंह , शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों के बीच निर्देशक ने झंडोतोलन कर सम्बोधन किया। इस अवसर पर दशम वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. गई। मौके पर शिक्षक दिवाकर चौधरी, अमित कुँवर,आलोक कुमार, राम बहादुर कुमार, नवरत्न कुमार , आकाश कुमार, उत्तम कुमार ,अजीत कुमार सिंह मौजूद रहे। मौके पर शिक्षक सुरेश सिंह नें संबोधन से सबो को वर्तमान समय में आजादी और शिक्षण कार्य के महत्व को बताया और […]

नवगछिया के जहांगीरपुर बैसी में लगातार बाढ़ के कहर से मकान ताश के पत्तों की तरह भरभराता जा रहा,प्रशासन पूर्णरूपेण उदासीन ||GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारराजनीतिDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी के भीषण कटाव में दो मंजिला इमारत भी ताश के पत्ते की तरह भरभराकर समा जा रहे हैं। कटाव में मो मतीन का दो मंजिला घर नदी में समा गया। उसके साथ ही कोसी नदी में मंटू, आमीर, मुश्ताक, अश्फाक और किस्मत के भी घर नदी में विलीन हो गए। गांव के अब तक 112 लोगों के घर इस साल नदी में समा गए हैं।कटाव से विस्थापित परिवार रिग बांध पर झोपड़ी बनाकर पालिथी टांककर खनाबदोश के समान जीवन गुजार रहे हैं। उन्हें कोई भी देखने वाला नहीं हैं। रिग बांध पर रह रहे लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी होती है। पीड़ित परिवार को दो-दो […]

नवगछिया के सोनवर्षा घटोरा घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान तीन किशोरों की डूबने से मौत ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर नवगछिया बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गांव के घटोरा घाट पर रविवार को स्नान के क्रम में गंगा नदी में डूबकर तीन किशोरों की मौत हो गयी है. घटना की जानकारी मिली ही स्थानीय गोताखोरों ने काफी मुश्किल से शव को नदी से बाहर निकाला लेकिन तक तक तीनों की मौत हो चुकी थी. मौके पर दल बल के साथ पहुंचे बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. मृतकों में सोनवर्षा 10 नंबर वार्ड मास्को टोला निवासी मिंटू कुमर के पुत्र 17 वर्षीय गौरव कुमार, लालू कुमर के 15 वर्षीय पुत्र सागर कुमार, 13 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार है. जानकारी मिली है कि एक किशोर का […]