Tag Archives: Naugachia ke

नवगछिया के तेतरी में गणपति पूजन पर आयोजित भक्ति कथा में शिव विवाह झांकी का प्रदर्शन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गणेश पूजा के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल के तेतरी गांव में महेश प्रसाद सिंह के दरवाजे पर धूमधाम से आयोजत किये जा रहे गणपति पूजा समारोह में शनिवार को आयोजित भक्ति कथा में शिव विवाह के झांकी का प्रदर्शन हुआ । झांकी में भगवान शंकर के रूप में मुस्कान कुमारी, पार्वती के रूप में माही कुमारी , सखा के रूप में जिया औऱ अद्रिका कुमारी, नारद के रूप में राधे कुमारी, भूत प्रेत में सोनू कुमार, शिवम कुमार, घोलटू, पलटू , सृष्टि कुमारी, डुग्गु कुमार, ओम कुमार, आयुष कुमार, जीतू कुमार, राघव चौधरी सहित दर्जनों बच्चें उपस्थित थे । जबकि देर रात कथा में भजन का कार्यक्रम गुलशन म्यूजिकल टीम के द्वारा आयोजित किया जा रहा था. कथावाचिका पूजा भारद्वाज […]

नवगछिया के समाजसेवी गोपाल भारती के पुत्र बने दन्त चिकित्सक ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK 040

नवगछिया शहरी क्षेत्र के समाजसेवी सह डाक्टर गोपाल भारती के बड़े पुत्र आदित्य भारती ने डॉक्टर की डिग्री हासिल की है । समाजसेवी सह चिकित्सक गोपाल भारती ने जानकारी देते बताया लगातार चार साल की कड़ी मेहनत के बाद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उनके बड़े पुत्र आदित्य भारती ने मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर ली हैं अब जल्द डेंटिस्ट की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं । डॉ० आदित्य नें इस कामयाबी पर अपनें माता पिता और परिवार वालों को इस श्रेय दिया है । डॉ ० आदित्य की इस कामयाबी पर बाबा गणिनाथ सेवा समिति एवं शिव साम्ब सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, धर्मेंद गुप्ता, मिथुन महुआ मधेसिया , सीएनजीएन के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त साह,श्रीधर शर्मा, संतोष गुप्ता, अशोक […]

नवगछिया के भवानीपुर गांव में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेशोत्सव ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया के भवानीपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालु कई तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन कर रहे हैं. सुबह प्रतिमा स्थापित कर वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई है. जबकि देर रात भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था. पूजा अर्चना से ही गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मौर्या की गूँज रहा हैं । वहीं मौके पर आयोजन मंडल के सदस्य पिंटू यादव, मुंशी यादव, अमित कुमार, अवनीश कुमार, सतीश, प्रिंस, सिंटू, रोहित और राहुल ने बताया कि यह आयोजन 3 दिनों तक चलेगा और रविवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें गांव के सभी युवक भागीदार होंगे. वहीं गणेश पूजा को लेकर ग्रामीण युवकों में उत्साह का […]

नवगछिया के भवानीपुर में मारपीट के बाद दिया थाने में आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा चौक थाना अंतर्गत भवानीपुर निवासी मृत्युंजय कुमार ने घरेलू बात को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है । रंगरा थाने में दिए आवेदन में मृत्युंजय कुमार ने अजय किशोर यादव, पुष्कर कुमार, प्रवीण कुमार साकिन भवानीपुर पर गाली गलौज तथा लाठी डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है । वही उन्होंने बताया कि मारपीट के क्रम में कांच के बल्ब से चोट लगने से बाएं आंख के नीचे जख्म हो गया है । मारपीट के क्रम में ही आरोपी द्वारा दुकान के गल्ले से 50,000 लूट लेने के बाद जान से मारने की धमकी दी है । DESK 04

नवगछिया के आवासीय आइडियल विद्या मंदिर में केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के आवासीय आइडियल विद्या मंदिर में प्राचार्य प्रमोद सिंह के नेतृत्व में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया । विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने केक काटकर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवनी को विस्तार पूर्वक से बच्चों को बताया उन्होंने बच्चों में अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया । मौके पर शिक्षक अश्वनी कुमार अमित कुमार कृष्ण राम चौधरी अमरदीप चौधरी भावना सिन्हा माधुरी देवी रेखा देवी सहित छात्र-छात्राओं में अंजली कुमारी साक्षी कुमारी अंशु कुमारी अंकित कुमार अभिनंदन कुमार सिंपल कुमारी वंदना कुमारी पुतुल कुमारी नंदनी कुमारी सहित कई अन्य उपस्थित थे . DESK 04

नवगछिया के गोसाईं गाँव में धूमधाम से मनाया जा रहा जन्माष्ठमी महोत्सव , आज बुधवार को होगा प्रतिमा का विषर्जन ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध सह नवगछिया अनुमण्डल के गोपालपुर प्रखंड अन्तर्गत गोसाईं गाँव के श्री कृष्ण मंदिर में सोमवार की रात्रि से ही 3 दिवसीय भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा हैं । सोमवार रात्रि जन्मोत्सव के बाद मंगलवार दिन भर भक्तों का दर्शन एवं पूजा अर्चना हेतु महिला पुरुष व बच्चों की भीड़ लगी रही । मंदिर परिसर में भी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा । देर रात्रि तक स्थानीय व आसपास के लोगों की भीड़ मंदिर व मेला परिसर में उमड़ पड़ी थी । बताते चलें कि सैकड़ों वर्षों से चलती आ रही परंपरा के अनुसार गांव के लोगों ने गंगा तट से मिट्टी वर्जन लाकर भगवान का पूजा अर्चना प्रारंभ किया । मंदिर […]

नवगछिया के गोसाईं गाँव में जयकारों के बीच नंदलाला का हुआ जन्मोत्सव ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाभागलपुरDESK 040

अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध सह नवगछिया अनुमण्डल के गोपालपुर प्रखंड अन्तर्गत गोसाईं गाँव के श्री कृष्ण मंदिर में सोमवार की रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूजा अर्चना ,प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन धूमधाम से हुआ । मौके पर पंडित शुभंकर झा द्वारा पुरोहित वीरेंद्र नारायण झा पूजन पूजा अर्चना कर रहे थे । सैकड़ों वर्षों से चलती आ रही परंपरा के अनुसार गांव के लोगों ने गंगा तट से मिट्टी वर्जन लाकर भगवान का पूजा अर्चना प्रारंभ किया । मंदिर के पुजारी विपिन कुमार झा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पूरे धूमधाम से जन्मोत्सव का कार्यक्रम होता है जन्माष्टमी के रात्रि भगवान का जन्मोत्सव होता है महिलाओं द्वारा डलिया चढ़ाया जाता है व मन्नत पूरी होने पर भगवान को बाँसुली […]