Tag Archives: Naugachia ke

नवगछिया के कई संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा झंडे को सलामी ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

75 वें स्वतंत्रता दिवसके अवसर पर नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में बड़े ही शान से झंडा फहराया गया। मौके पर विद्यालय के निर्देशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्राचार्या जरीन वहाव , शिक्षक – शिक्षिकाओं के बीच निर्देशक ने झंडोतोलन कर सम्बोधन किया। मौके पर शिक्षक दिवाकर चौधरी, अमित कुँवर, राम बहादुर सर,सुरेश सिंह,आलोक कुमार, नवरत्न कुमार , संजीव कुमार झा, उत्तम कुमार,आकाश कुमार,अजीत कुमार , रुक्मिणी देवी मौके पर मौजूद रहे। शिक्षक सुरेश सिंह नें संबोधन से सबो को वर्तमान समय के शिक्षण कार्य का मार्ग दिखाया और अपने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। वहीं बाल भारती विद्यालय परिसर में 75 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके […]

नवगछिया के इस्माइलपुर रिंग बांध स्पर 2 के पास हुआ ध्वस्त ||GS NEWS

गंगानवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल के कई बाढ़ ग्रस्त प्रखंड हैं । जिसमे गोपालपुर एवं इस्माइलपुर में भी गंगा नदी का रौद्र रूप जारी है लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बांधों और सड़कों पर दबाव काफी पानी का तेज हो गया है वहीं 15 अगस्त रविवार को पूरे देश में आजादी का जश्न मन रहा था तभी लोग जश्न मनाने में थे इसी बीच बढ़ते जलस्तर ने. गोपालपुर इस्माइलपुर प्रखंड क्षेत्र में स्पर संख्या 2 , नोज दो के पास गंगा नदी ने तेज बहाव के कारण बांध का कटाव कर दिया जिससे बाढ़ का पानी काफी तेज गति में फ़ैलने लगी। मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल किया गया एवं जीएस न्यूज़ द्वारा भी तत्परता के […]

नवगछिया के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए बाले हत्याकांड मामले में एक गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – नवगछिया थाना ने इस्माइलपुर निवासी बाले यादव हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी इस्माइलपुर के कचहरी टोला निवासी शिवम उर्फ शुभम कुमार को उसके घर से मंगलवार को गिरफ्तार कर किया है. नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के हवाले से जानकारी दी गयी है कि तीन जनवरी की शाम को अपराधियों ने बाले यादव की गोली मार कर हत्या नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर दी थी. घटना में शिवम उर्फ शिवम नामजद आरोपी था. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. DESK 04

नवगछिया के तीनटंगा दियारा की बिजली 20 घंटा तक रही बाधित, लोग परेशान ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। बिजली मेंटेनेंस के नाम पर लगातार 10 से 12 घंटे तक बिजली काटी जा रही है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि लोगों के द्वारा पावर ग्रिड के कर्मी को फोन करने पर वह जल्दी फोन भी नहीं उठाते हैं और अगर उठाते भी हैं तो सही जानकारी नहीं देते हैं। बार-बार बिजली मेंटेनेंस कह कर आधी रात से बिजली काट ली जाती है। बीते सोमवार को भी आधी रात्रि से मंगलवार की शाम तक लगातार बिजली काट ली गई। जिससे पूरे दियारा क्षेत्र में लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई। लोगों के मोबाइल और इन्वर्टर जवाब दे गए। मंगलवार की शाम 4 बजे के […]

नवगछिया के सहौरा  में हुए नौका दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने चार लाख  का चेक सौंपा ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के सहौरा घाट पर कोसी नदी में बीते शुक्रवार को हुए नौका दुर्घटना के शिकार मृतक दो लोगों के आश्रितों को राज्य के भूमि सुधार मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामसूरत राय ने रंगरा अंचल कार्यालय पहुंचकर चार चार  लाख रुपए का चेक सौंपा. इस दौरान नौका दुर्घटना के शिकार हुए साधो पुर निवासी मृतक सुमित यादव के. पिता अवधेश यादव एवं भवानीपुर निवासी माहेश्वरी यादव की पत्नी कविता देवी को प्रभारी मंत्री ने अपने हाथों से चेक प्रदान किया. इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि नौका दुर्घटना के शिकार हुए मृतकों एवं उनके परिवार के प्रति वे गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. इस मौके पर नवगछिया अनुमंडलाधिकारी इंजीनियर अखिलेश कुमार, रंगरा सीओ  आशीष […]

नवगछिया के मदन अहिल्या कॉलेज के संस्थापक की मनाई गई 15वीं पुण्यतिथि ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया के मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के संस्थापक पूर्व राज्य मंत्री श्री मदन प्रसाद सिंह एवं संस्थापिका सह पूर्व प्रधानाचार्य डॉ अहल्या सिंह की 15 वीं पुण्यतिथि शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मनाई गई. महाविद्यालय में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ कुमारी सुदामा यादव कर रही थी. इस दौरान महाविद्यालय परिसर स्थित स्मारक में स्थापित प्रतिमा पर सभी शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ कुमारी सुदामा यादव ने कहा कि मदन बाबू एवं अहल्या जी ने जो नारी शिक्षा का अलख जलाया है वह दीपक की तरह प्रज्वलित हो रहा है. गंगा एवं कोसी नदी के बीच स्थित नवगछिया में अवस्थित यह महाविद्यालय खगड़िया से कटिहार के बीच का एक […]

नवगछिया के ऐतिहासिक धरोहर बिहुला विषहरी की राजकीय पूजा के दर्जा दिलाने को लेकर के विधायक को दी बधाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विख्यात बिहुला विषहरी पुजा को राजकीय दर्जा दिए जाने के लिए पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने बिहार विधानसभा के पटल पर अपनी मांगों को रखा जिस पर कला संस्कृति मंत्री ने जबाव देते हुए बताया कि बिहुला विषहरी पुजा समारोह को राजकीय मेला का दर्जा देने के लिए संज्ञान में ले लिया गया है। कोरोना काल के बाद राज्य स्तर से महोत्सव की जब भी शुरूआत की जाएगी उसमें बिहुला विषहरी महोत्सव भी मनाया जाएगा नवगछिया के मुकेश राणा अजय कुमार रमेश राय कौशल जयसवाल हितेषचंद्र अनीस यादव सलिल कसेरा ने विधानसभा में बिहुला विषहरी से जुड़ी मांग रखने पर विधायक विजय खेमका का आभार व्यक्त किया। DESK 04

नवगछिया के हरियापट्टी में पुलिस ने लॉटरी टिकट के साथ तीन धंधेबाजों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया बाजार के हरियापट्टी में शंकर सर्राफ के घर में छापेमारी कर नवगछिया पुलिस ने शुक्रवार को अवैध लॉटरी टिकटों, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ लॉटरी टिकट के धंधे में संलिप्त तीन लीगों को गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हरियापट्टी निवासी शंकरलाल सर्राफ, नोनियापट्टी निवासी कमलेश्वरी महतो, गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड निवासी राजेश कुमार चिरनियाँ है. पुलिस ने कुल 20805 लॉटरी टिकट, ₹6920 की नकदी, एक मोबाइल, कलकुलेटर बरामद किया है. पुलिस की कार्रवाई नवगछिया थाने के दारोगा विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में की गयी. विश्वनाथ यादव के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देशन में वे दल बल के साथ […]