Tag Archives: Naugachia ke

नवगछिया के कदवा में मिले 21 कोरोना पॉजिटिव पुरे प्रखंड में कुल 27 पाॅजिटिव केस||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा में शुक्रवार को भी 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जहां नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल से आए मेडिकल टीम के ग्रुप-ए ने खैरपुर कदवा में 87 लोगों का कोरोना जांच किया. जिसमें एक लोग पॉजिटिव मिले हैं. वहीं ग्रुप- बी ने प्रतापनगर कदवा में 151 लोगों की जांच किया. जिसमें 5 लोग पॉजिटिव मिले हैं. उधर ग्रुप-सी ने बगड़ी टोला में 179 लोगों का जांच किया तो, वहां भी 15 लोग पॉजिटिव मिले हैं. वहीं बगड़ी टोला में संक्रमितों की संख्या 133 तक पहुंच गई है. पुरे नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र की बात करें तो शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल समेत कुल 479 लोगों की जांच हुआ है, जिसमें 27 लोग पॉजिटिव मिले हैं. DESK 04

नवगछिया के कदवा में मिले 18 कोरोना पॉजिटिव ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

गुरुवार को भी नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से आए मेडिकल टीम ने ढोलबज्जा व कदवा में शिविर लगाकर कोयोना जांच किया. जहां ग्रुप ए ने ढोलबज्जा के लूरी दास टोला में 49 लोगों का जांच किया है जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिले हैं. वहीं ग्रुप बी ने कंचनपुर कदवा में 214 लोगों का कोरोना जांच किया. जिसमें 12 लोग पॉजिटिव मिले हैं. वहीं लगातार छठे दिन बगड़ी टोला कदवा में ग्रुप सी ने 97 लोगों का जांच किया तो 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. सभी को कोरोना से संबंधित उपचार के लिए दवाई लेकर होम क्वारेंटिन कर, कंचनपुर कदवा को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. उधर नवगछिया उपकारा में भी 20 व नवगछिया के अन्य जगह 2 […]

नवगछिया में पिकअप और ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, दो घायल ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र स्थित एनएच 31 के चकमैदा समीप भीषण सड़क हादसा हुई है। जिसमें पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खरीक थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर खरीक पुलिस ने सीमा विवाद को लेकर शव नहीं उठाया। जिसके बाद वरीय अधिकारियों को सूचना देने पर नवगछिया पुलिस को भेजा। नवगछिया थानाध्यक्ष ने घटना स्थल पर गश्ती पुलिस गाड़ी को भेजा। गश्ती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां पर मृतक के तलाशी लेने पर मृतक का पहचान पटना जिला के बिहटा गांव के राजेंद्र कुमार गुप्ता के रूप में हुई। वही इस दुर्घटना में 2 लोग घायल हो […]

नवगछिया के कदवा दियारा में चौथे दिन स्वास्थ्य टीम ने 521 का किया जांच, 14 मिलें पॉजिटिव ||GS NEWS

कोरोनानवगछियाDESK 040

नवगछिया : कदवा दियरा पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा चौथे दिन भी शिविर लगाकर कर लोगों का कोरोना जांच किया। पंचायत के कंचनपूरा कदवा, भरोसा सिंह टोला कदवा एवं महदतपुर में लोगों कक जांच किया। कंचनपूरा कदवा में टीम के द्वारा 151 लोगो का जांच किया। जिसमें 11 लोगों की रिपोर्ट पोजेटिव पाई गई।भरोसा सिंह टोला कदवा में टीम के द्वारा 224 लोगों की जांच हुई जिसमे तीन लोगों की रिपोर्ट पोजेटिव आयी है। महदतपुर में स्वास्थ्य टीम ने 146 लोगो की जांच किया सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मालूम हो कि कदवा के बगड़ी टोला में बड़ी सैकड़ो की संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं स्वास्थ्य विभाग सहित […]

नवगछिया के गौशाला के सामने ट्रांसफर्मर में लगी आग, दमकल नें पाया काबू, टला बड़ा हादसा ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया गोपाल गौशाला के सामने बिजली पोल पर लगे ट्रांसफार्मर में सुबह तकरीबन 10 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखतें पूरा ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। ट्रांसफार्मर के नीचे रखे स्थानीय व्यवसाई द्वारा जलावन लकड़ियों में भी आग लग गयी और धु धु कर जलनें लगा। आगजनी से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई दोनों तरफ सड़क पर लोगों की वाहन रुक गई। स्थानीय मोहल्ले के कुछ लोगों ने अपनी युक्ति तरक़ीब से आग पर काबू पाने की कोशिश की जो असफ़ल रहें। फ़िर स्थानीय लोगों ने नवगछिया आदर्श थाना के थानाध्यक्ष को इस बाबत सूचना दी थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी।लगभग 40 मिनट के बाद दमकल की […]

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत रंगरा गांव एवं रंगरा बाजार हुआ कंटेनमेंट जोन घोषित ||GS NEWS

नवगछियारंगरा चौकDESK 040

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा चौक प्रखंड के रंगरा बाजार एवं रंगरा गांव में विगत 1 सप्ताह में कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों की संख्या जांच उपरांत 25% से अधिक की पुष्टि हुई है स्थिति बहुत भयावह प्रतीत हो रहा हैं । अगर इस पर नियंत्रण नहीं किया जाएगा तो यह महामारी का रूप धारण कर लेगा इससे इनकार नहीं किया जा सकता है इस बाबत जिलाधिकारी भागलपुर के द्वारा प्राप्त निर्देश के. आलोक में संक्रमित व्यक्ति के निवास स्थान को चिन्हित करते हुए उक्त स्थान को संक्रमण केंद्र मानकर उसके आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाना है वही नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार द्वारा रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत रंगरा बाजार एवं रंगरा गांव क्षेत्र को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर […]

नवगछिया के उजानी में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, कई घायल ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी में दो पक्षों के बीच बुधवार संध्या समय जमकर मारपीट हुई इस बीच दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं जिन का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया । मौके पर एक पक्ष के मो नौशाद पिता मो मौफ़िल ने बताया कि कुछ दिन पहलें पंचायती हुआ था जिसमें दीवाल देनें की बात तय हुई थी . उसी काम करवाने के क्रम में सामने से दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी बरसाना शुरू कर दिया जिसमें उसके भाई मो० शमशाद का सर फूटा हैं और उसकी बहन घायल हुई हैं । वहीं इलाजरत दूसरे पक्ष के लोगों में मो शौफिक पिता मो शमसुद्दीन मरहूम नें बताया कि उसके जान बूझकर दीवाल को भींगा […]

नवगछिया में कोरोना के रिकॉर्ड 100 नए मामले आये सामने ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – नवगछिया में कोरोना भयावह रूप अख्तियार करता जा रहा है. ऐसी स्थिति में नवगछिया के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में कोरोना रोगियों के इलाज की व्यवस्था नहीं है. नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न सीएचसी, पीएचसी में हुए शुक्रवार को कोरोना जांच में रिकॉर्ड 100 कोरोना संक्रमित रोगियों की पहचान की गयी है. जिसमें गोपालपुर से 38, नवगछिया से 29, नारायणपुर से 22, बिहपुर से पांच, खरीक से एक, रंगरा से चार और इस्माइलपुर से एक संक्रमित रोगी की पहचान की गयी है. जानकारी मिली है कि वर्तमान समय में नवगछिया अनुमंडल में 500 से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं. नवगछिया में 29 लोग कोरोना संक्रमित नवगछिया : नवगछिया में शुक्रवार को 29 नए कोरोना संक्रमित मरीज […]

नवगछिया के इस्माइलपुर के छोटी परबत्ता में महिला की गमछे से गला घोटकर महिला की ले ली जान ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता में विवाहित महिला की गला घोट कर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।मृतक महिला रोमिता देवी 30 वर्ष पति दिनेश मंडल है। महिला की हत्या मारपीट के बाद गला घोट कर की गई ह। घटना के संदर्भ में मृतक के भाई मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि मेरी बहन रोमिता देवी की हत्या उसके पति के बड़े भाई अशोक मंडल एवं ससुर सुदामा मंडल ने की है। उन्होंने बताया कि मरी बहन की शादी 12 वर्ष पहले सुदामा मंडल के पुत्र दिनेश मंडल से हुई थी। शादी के बाद उन्हें एक बच्ची भी है जो अभी 6 वर्ष की है। […]