Tag Archives: Naugachia ke

नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में हो रहा क्रिएटिव टेलेंट हंट 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

लिखित परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, पाँच वर्गों में बंटे प्रतिभागी नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों की खोज के लिए जीएस न्यूज़ समाचारपत्र द्वारा आयोजित Creative Talent Hunt 2.0 प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब तक करीब 300 से अधिक बच्चों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करवा लिया है। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी काफी रुचि दिखा रहे हैं और विद्यालय प्रशासन का भी इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, नवगछिया के प्रांगण में किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है। […]

नवगछिया के रामनाथ पंडित उड़ीसा में लापता, पत्नी ने जताई अपहरण की आशंका ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : नया टोला निवासी रामनाथ पंडित के लापता होने के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। रामनाथ पंडित उड़ीसा के मयूरभंज जिले के उदला में बंधन बैंक में एरिया मैनेजर के रूप में कार्यरत थे और 1 मई 2025 से लापता हैं। उनकी पत्नी रेखा देवी ने अपहरण की आशंका जताई है। रेखा देवी का आरोप है कि उनके पति बैंक के कलेक्शन के सिलसिले में क्षेत्र में गए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। उन्होंने बताया कि कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर फोन बंद है और बैंक की ओर से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। इस पूरे मामले में उदला बंधन बैंक और उदला थाना की […]

नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में होगा क्रिएटिव टेलेंट हंट 2.0 ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

लिखित परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, पाँच वर्गों में बंटे प्रतिभागी नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों की खोज जीएस न्यूज़ समाचारपत्र द्वारा लगातार जारी है । इस बाबत अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध जीएस न्यूज़ द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता Creative Talent Hunt 2.0 का सातवां अंक नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, नवगछिया के परिसर में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को पहले स्तर की *लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना होगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रतियोगिता को पाँच वर्गों में विभाजित किया गया है—किड्स: एलकेजी, यूकेजीप्री जूनियर: कक्षा 1 व 2जूनियर: कक्षा 3 से 5सीनियर: कक्षा 6 से 8 सीनियर सेकेंडरी: कक्षा 9 व 10 रजिस्ट्रेशन विद्यालय कार्यालय में किया जा रहा […]

नवगछिया के मुसहरी पट्टी में फायरिंग का आरोप, जदयू नेता व एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

नगर परिषदनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के मुसहरी पट्टी में मंगलवार देर रात गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना को लेकर वार्ड नंबर 26 निवासी शिवशंकर ऋषिदेव ने नवगछिया एससी/एसटी थाना में आवेदन देकर जदयू नेता हिमांशु भगत और मोहन सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। हिमांशु भगत नगर परिषद की वार्ड पार्षद की पुत्र हैं और स्थानीय स्तर पर सक्रिय जदयू नेता माने जाते हैं। क्या है मामला: शिवशंकर ऋषिदेव के अनुसार, 24 अप्रैल की रात करीब 11:50 बजे वे अपने मामा नंदलाल ऋषि के यहां शादी समारोह में भोज खाने के बाद लौट रहे थे। जैसे ही वे हनुमान मंदिर, मुसहरी पट्टी के पास पहुंचे, सामने से आ रहे हिमांशु भगत और मोहन सिंह […]

Noimg

नवगछिया के प्राइवेट स्कूलों में शुरू हुआ औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। अनुमंडल क्षेत्र के गोपालपुर प्रखंड स्थित आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय का भागलपुर के सीनियर डिप्टी कलेक्टर कृष्ण मुरारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के पठन-पाठन, शौचालय की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षाओं की व्यवस्था, विभिन्न गतिविधियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीनियर डिप्टी कलेक्टर कृष्ण मुरारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा आरटीआई एक्ट के तहत निजी विद्यालय के 25% कमजोर वर्ग के बच्चों को पढ़ाई करने में छूट दी जा रही है और उन्होंने इस छूट की सही तरीके से व्यवस्था की जांच की। बच्चों का ट्यूशन, पोशाक, पुस्तकें निःशुल्क है, जिसका रजिस्टर के आधार पर फिजिकल सत्यापन हेतु निरीक्षण किया गया। साथ […]

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन आज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल, 14 नंबर रोड, गोसाई गांव, गोपालपुर, नवगछिया में इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 28 फरवरी को किया जाएगा, जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। बच्चों द्वारा अलग-अलग विषयों पर मॉडल बनाकर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें चंद्रयान-3, मिसाइल, चिमनी का भट्ठा, वाटर फिल्टर, वॉटर रीसायकल, ज्वालामुखी (वोएलसीएनो), टेलीस्कोप, बुर्ज खलीफा, विंडमिल, वाटर फ्लो अलार्म बेल और सोलर एक्लिप्स जैसे मॉडल शामिल होंगे। यह आयोजन भारतीय वैज्ञानिकता और नवाचार को बढ़ावा देने का एक अहम हिस्सा है। इस साल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 की थीम “विकास भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक […]

Noimg

नवगछिया के रंगरा आरपीएल 10 शानदार शुभारंभ, मिश्रा 11 ने डेंजर 11 को हराया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : हर साल की तरह इस साल भी रंगरा प्रीमियर लीग R.P.L-10 का आयोजन किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में ग्लोबल स्पोर्ट्स के अध्यक्ष डॉक्टर पंकज ठाकुर, नवगछिया के सभापति प्रतिनिधि सह गोपालपुर विधानसभा के भावी प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, जिला परिषद रंगरा शबाना आजमी और रंगरा के गणमान्य लोग मौजूद थे। R.P.L-10 के पहले मैच में मिश्रा 11 और डेंजर 11 के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। डेंजर 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में डेंजर 11 ने 211 रन का लक्ष्य मिश्रा 11 को दिया। डेंजर 11 के बल्लेबाजों में अमित ने 41 गेंदों पर 64 रन, शिवम ने 9 गेंदों पर 15 रन, गौतम ने 10 […]

Noimg

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स वीक का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : सावित्री पब्लिक स्कूल में 17 फरवरी से 20 फरवरी तक स्पोर्ट्स वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय के स्पोर्ट्स कैम्पस में बच्चों के बीच विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में कक्षा UKG से लेकर कक्षा 6 तक के बच्चे भाग ले रहे हैं, और इस मौके पर उनके खेल प्रदर्शन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के दौरान रिले, रनिंग, 100 मीटर रेस और अन्य विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया जा रहा है। स्पोर्ट्स वीक के उद्घाटन अवसर पर स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, […]