February 27, 2026
नवगछिया के आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में 27 फरवरी को साइंस एग्जीबिशन का आयोजन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से साइंस एग्जीबिशन (विज्ञान प्रदर्शनी) का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम 27 फरवरी को दिन के 11:00 बजे से 1:00 बजे तक विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। इस विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राएं विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, प्रयोग एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान के सिद्धांतों को सरल एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे अन्य छात्र, अभिभावक एवं आगंतुक विज्ञान की उपयोगिता को नजदीक से समझ सकेंगे। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य […]