Tag Archives: Naugachia ki Kai ilako me ravivar ko bijali Seva rahegi band

नवगछिया के कई इलाकों में रविवार को बिजली सेवा रहेगी बंद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया जिले में मकंदपुर चौक स्थित पावर सब-स्टेशन (पीएसएस) में मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार को दिन के 11:00 बजे से दो बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान नवगछिया टाउन क्षेत्र, गोपालपुर और नवगछिया ग्रामीण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। नवगछिया बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियाँ पहले से कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके । Chanchal Jha