February 12, 2026
नवगछिया में अपराध गोष्ठी आयोजित, एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन व त्योहारों पर सतर्कता के दिए निर्देश || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया :पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार ने बुधवार रात पुलिस लाइन, नवगछिया में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में अनुमंडल के सभी थाना अध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण, कांडों के निष्पादन, मध्य निषेध (शराबबंदी) कानून के अनुपालन तथा वारंट एवं इश्तिहार के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा गंभीर मामलों के अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। एसपी ने वारंट एवं कुर्की-जब्ती के मामलों में विशेष अभियान चलाकर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित छापेमारी […]