December 27, 2025
बांग्लादेश में हिंदू विरोधी घटनाओं के खिलाफ नवगछिया में बजरंग दल का आक्रोश मार्च || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल नवगछिया के तत्वावधान में बांग्लादेश में निर्दोष हिंदू दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में एक आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च स्टेशन गोलंबर से शुरू होकर मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः वैशाली चौक पर पहुंचा। वहां प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपनी निंदा और विरोध व्यक्त किया। मार्च में बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ दर्जनों दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। मौके पर जिला संयोजक प्रहलाद कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हो रही निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्याओं से हिंदू समाज आहत है और उसमें गहरा रोष व्याप्त है। वहीं जिला सुरक्षा प्रमुख प्रिंस गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि […]