Tag Archives: Naugachia me bhukamp rodhi bhavan nirman hetu 10 divasiya Parishikshan karykram ka shubharambh

Noimg

नवगछिया में भूकंपरोधी भवन निर्माण हेतु 10 दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया प्रखंड में भूकंपरोधी भवन निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 दिवसीय आरपीएल (रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार सरकार के तत्वावधान में भावसर फाउंडेशन संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत 30 राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अंचल अधिकारी संतोष कुमार सुमन, बीईओ राघव कुमार तथा नाजिर अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संस्था के राज्य समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उद्घाटन सत्र में अंचल अधिकारी […]