January 6, 2026
भाकपा माले का राज्यव्यापी प्रतिवाद, नवगछिया में हुआ प्रदर्शन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। दलितों, गरीबों तथा फुटपाथ पर सब्जी-फल बेचकर जीवनयापन करने वाले दुकानदारों के घरों और दुकानों पर चल रहे बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में भाकपा माले द्वारा राज्यव्यापी प्रतिवाद प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में बुधवार को नवगछिया के वैशाली चौक के समक्ष भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नवगछिया के प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि भीषण शीतलहर के बीच दलितों और गरीबों को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवगछिया बाजार क्षेत्र में रेलवे लाइन और सड़क किनारे फल, सब्जी एवं अन्य छोटी दुकानें लगाकर जीवन यापन करने वाले लोग पिछले करीब 20 वर्षों से […]