March 7, 2026
नवगछिया में महिला पर दुकान में छेड़खानी का आरोप, पांच नामजद || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके दुकान में घुसकर कुछ व्यक्तियों ने उसके साथ छेड़खानी की और मारपीट की। पीड़िता ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। पीड़िता के अनुसार, वह जिरोमाइल में दुकान चला रही थी। इसी दौरान तेतरी के मनीष कुमार दास, लड़डु कुमार दास, विश्वमणी दास, प्रिंस कुमार दास और विकास दास दुकान में आए। सभी ने मुंह पर गमछा लपेट रखा था। उन्होंने चाय की मांग की। जब पीड़िता ने उन्हें कुर्सी पर बैठने के लिए कहा, तो विश्वमणी दास ने दुकान के बक्से से 10 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपितों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और छेड़खानी की। साथ ही जान से […]