February 17, 2026
नवगछिया में त्रिदिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaभव्य शोभायात्रा के साथ प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच शांतिपूर्ण प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन बाबा जगतपति नाथ महादेव, माता पार्वती सहित स्थापित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन के बाद विसर्जन किया गया। ज्ञात हो कि श्री श्री 108 श्री महाशिवरात्रि कमेटी द्वारा यह भव्य आयोजन विगत कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। तीन दिनों तक मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और शिवभक्तों की […]