Tag Archives: naugachia me

नवगछिया में मनाया गया जन औषधि दिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में स्थापित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र में जन औषधि दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर वरुण कुमार, उपाधीक्षक अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर हैंपर कुमार, डॉक्टर सांत्वना, डॉ. विनय कुमार, अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र कुमार, अकाउंटेंट राजीव कुमार जायसवाल, पैरामेडिकल स्टाफ, भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के उपाध्यक्ष श्री मुकेश राणा, नवगछिया बाजार के समाजसेवी श्री अखिलेश पांडे सहित अस्पताल में उपस्थित जनमानस की बड़ी संख्या मौजूद थी। इस अवसर पर डॉक्टर वरुण कुमार ने जन औषधि केंद्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत गरीब से गरीब व्यक्ति को सस्ती और अच्छी दवाइयां उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उनके […]

Noimg

नवगछिया में इस्माईलपुर-बिन्दटोली तटबंध की मरम्मत के लिए 38.18 करोड़ रुपये की स्वीकृति ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहार सरकार ने राज्य में आधारभूत संरचना और नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में कुल 146 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई, जिनमें भागलपुर जिले के इस्माईलपुर-बिन्दटोली तटबंध की मरम्मत के लिए 38.18 करोड़ रुपये की मंजूरी भी शामिल है। गंगा नदी के किनारे स्थित यह तटबंध हर साल बाढ़ की विभीषिका का सामना करता है। बाढ़ के दौरान तटबंध के कमजोर हो जाने के कारण आसपास के हजारों ग्रामीणों के जीवन और आजीविका पर संकट आ जाता है। इस परियोजना के तहत स्पर संख्या-7 और स्पर संख्या-8 के बीच ब्रीच क्लोजर, क्षतिग्रस्त तटबंध का पुनर्निर्माण और सुरक्षा कार्य किए […]

Noimg

नवगछिया में 55 रक्तवीरों ने किया रक्तदान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन के द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन नवगछिया की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन के द्वारा आयोजित एक वृहत रक्तदान शिविर में 55 रक्तदानियों ने अपना रक्तदान दिया। इस कार्यक्रम में रक्तदानियों के बीच उत्साह देखा गया और उन्होंने पूरी निष्ठा से रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करने और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तिलक लगाकर पंडित राजू शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, इस्माईलपुर प्रखंड जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल, दिनेश सर्राफ, कृष्ण कुमार सरार्फ, प्रदीप जैन, प्रोफेसर अमरेंद्र प्रसाद सिंह, गोपाल केजरीवाल, विनोद केजरीवाल, विनय प्रकाश, पवन कुमार सराफ, अजय कुमार रुंगटा समेत समाज के वरिष्ठ नागरिकों […]

Noimg

नवगछिया में 55 रक्तवीरों ने किया रक्तदान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन के द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन नवगछिया की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन के द्वारा आयोजित एक वृहत रक्तदान शिविर में 55 रक्तदानियों ने अपना रक्तदान दिया। इस कार्यक्रम में रक्तदानियों के बीच उत्साह देखा गया और उन्होंने पूरी निष्ठा से रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करने और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तिलक लगाकर पंडित राजू शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, इस्माईलपुर प्रखंड जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल, दिनेश सर्राफ, कृष्ण कुमार सरार्फ, प्रदीप जैन, प्रोफेसर अमरेंद्र प्रसाद सिंह, गोपाल केजरीवाल, विनोद केजरीवाल, विनय प्रकाश, पवन कुमार सराफ, अजय कुमार रुंगटा समेत समाज के वरिष्ठ नागरिकों […]

Noimg

नवगछिया में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की मासिक अपराध गोष्ठी, सुरक्षा व्यवस्था पर दी गई अहम दिशा-निर्देश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने नवगछिया पुलिस केंद्र में जनवरी माह की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), परिक्षेत्र पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक नवगछिया, बिहपुर, सभी थानाध्यक्ष और कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में आगामी शव-ए-बारात के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई और पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों का निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी, भूमि विवादों के समाधान, हत्या, लूट, डकैती, पॉक्सो, रेप, एससी/एसटी के लंबित मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस प्रकार की बैठकों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखना और आगामी त्योहारों के […]

Noimg

नवगछिया में इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर प्रशासन ने की पूरी तैयारियां ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: आगामी एक फरवरी से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि परीक्षा के दौरान कदाचार मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए नवगछिया में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों का एसपी ने स्वयं निरीक्षण किया और व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और कोचिंग संस्थानों, फोटो-कॉपी की दुकानों और अन्य संवेदनशील जगहों पर निगरानी रखी जा रही है। इन 10 परीक्षा केंद्रों को चार जोनल में बांटा गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र खरीक में दो केंद्र शामिल हैं। वहां के […]

Noimg

नवगछिया में डीएम के औचक निरीक्षण से अवैध क्लीनिक और लैब संचालकों में मचा हड़कंप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया । भागलपुर जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी के शनिवार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल के आसपास संचालित अवैध पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड सेंटर और फर्जी क्लीनिक के संचालकों में अफरातफरी मच गई। जिलाधिकारी के निरीक्षण की खबर मिलते ही कई संचालक मरीजों को अपने क्लीनिक से बाहर निकालते नजर आए, जबकि कुछ संचालक मौके से फरार हो गए। यह स्थिति अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में हड़कंप का माहौल बना गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर कहा कि अस्पताल के पास लंबे समय से अवैध तरीके से लैब और क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, जो मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद अब इन पर कार्रवाई […]

Noimg

नवगछिया में कोसी किनारे युवक की धसान में दबकर मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के कोसी पार कदवा थाना क्षेत्र स्थित बाबा बिशु राउत पुल के उत्तरी छोर के पास कोसी नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भागलपुर जिले के टील्हाकोठी गांव निवासी, नाथनगर थाना क्षेत्र के दिलदारपुर दियारा के लक्ष्मण महतो के पुत्र संजीव कुमार महतो के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि संजीव कुमार अहले सुबह शौच के लिए कोसी नदी किनारे गए थे, जहां धसान गिरने के कारण वह मिट्टी के नीचे दब गए। दबने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संजीव की चार संताने हैं, जिनमें तीन बेटे और एक अविवाहित बेटी शामिल हैं। संजीव चार दिन पहले […]

Noimg

नवगछिया में श्याम महोत्सव का भव्य समापन, भक्तों ने ग्रहण किया बाबा का प्रसाद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बाल भारती (पोस्ट ऑफिस रोड) में आयोजित 35वें तीन दिवसीय श्याम महोत्सव का भव्य समापन गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के हजारों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान भवन “श्याम” के जयकारों से गूंज उठा, और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्याम महोत्सव के सफल आयोजन में अध्यक्ष रवि प्रकाश सरार्फ, सचिव वरुण केजरीवाल, कोषाध्यक्ष राकेश भरतिया, उपाध्यक्ष गोविंद केडिया, रूपेश रुंगटा, उपसचिव संदीप चिरानिया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, पंकज सरार्फ, अनिल केजरीवाल, शंभू रुंगटा, शिव डोकानियाँ, संतोष यादुका, राकेश चिरानियाँ, निहाल केजरीवाल, मानष चिरानियाँ, कानु चिरानियाँ, सोयम चिरानियाँ, अंकीत केडिया समेत अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महिलाओं में पूजा रूंगटा, स्वेता बुबना, […]