Tag Archives: Naugachia nh 31

Noimg

नवगछिया एनएच-31 पर टोटो पलटने से चालक सहित छात्रा घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया: गुरुवार को एनएच-31 पर संतोष धर्मकांटा के पास एक टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार छात्रा घायल हो गई। घायल युवती की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जो गोपालपुर थाना क्षेत्र के तेरासी गांव निवासी अशोक पासवान की पुत्री हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नेहा कुमारी टोटो से यात्रा कर रही थीं। टोटो चालक भटगामा निवासी राहुल कुमार पिता संजय झा, जो चौसा (मधेपुरा) के निवासी हैं । संतोष धर्मकांटा के समीप टोटो असंतुलित होकर पलट गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने नेहा कुमारी को टोटो से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया । DESK2025

Noimg

नवगछिया एनएच 31 पर लगा शनिवार को महाजाम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

कुरसेला सेतु पर मरम्मत कार्य बना मुसीबत, एनएच-31 पर 15 किलोमीटर लंबा भीषण जाम नवगछिया : रविवार को कुरसेला सेतु पर सड़क मरम्मत कार्य ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (एनएच-31) पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। मरम्मत कार्य के कारण रंगरा से लेकर नवगछिया के जीरोमाइल तक करीब 15 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह से शुरू हुआ यह जाम देर शाम तक जारी रहा। सड़कों पर गाड़ियों की तीन-तीन कतारें लग गईं, जिससे पूरा मार्ग जाम से जूझता रहा। विक्रमशिला सेतु पथ के जरिए नवगछिया से भागलपुर जाने वाले रास्ते पर भी इसका गंभीर असर पड़ा। भागलपुर से पूर्णिया और कटिहार की ओर जाने वाली सैकड़ों गाड़ियां घंटों […]

Noimg

नवगछिया एनएच-31 पर दूध की गाड़ी व ट्रक में हुई भीषण टक्कर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

दूध की गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल,नवगछिया से मायागंज रेफर नवगछिया: गोपालपुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर हनुमान मंदिर के पास सोमवार दोपहर 1:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दूध की गाड़ी व ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हालांकि, गाड़ी का दूध पहले ही अनलोड किया जा चुका था। हादसा इतना भयंकर था कि लोरी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में लोरी चालक राम नरेश मिश्रा (35 वर्ष), जो बख्तियारपुर, पटना के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घटनास्थल से तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। उनकी हालत नाजुक बताई गयी । DESK2025

Noimg

नवगछिया एनएच 31 मकंदपुर चौक पर शुभम ग्लोरी होटल एंड रेस्टोरेंट का उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

एक छत के नीचे रेस्टोरेंट के साथ रहने खाने की व्यवस्था संचालक की माता शारदा देवी ने फीता काटकर किया उद्घाटन नवगछिया : नवगछिया nh31 मकनपुर चौक पर शुभम धर्मकांटा व शुभम वाहन प्रदूषण जांच केंद्र के ठीक ऊपरी तल पर शुभम रेस्टोरेंट सह होटल का भव्य उद्घाटन किया गया । होटल व रेस्टॉरेंट का उद्घाटन फीता काटकर संचालक बुलबुल साह की माता शारदा देवी ने अपने हाथों से फीता काटकर किया । वही मौके पर उद्घाटन के बाद शारदा देवी ने कहा कि उनके पुत्र एवं पौत्र के द्वारा इस होटल व रेस्टोरेंट का संचालन किया जाएगा । वे ईश्वर से प्रार्थना करती हैं की नित्य नए आयाम को छूते हुए बेहतर से बेहतर सुविधा देने का जरूर प्रयास […]