July 29, 2025
नवगछिया प्रमंडल में बाढ़ सुरक्षा को लेकर जल संसाधन विभाग की सतर्कता, संघर्षात्मक कार्य जारी ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया प्रमंडल अंतर्गत बाढ़ सुरक्षा को लेकर जल संसाधन विभाग द्वारा संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। विभागीय अधिकारी संभावित खतरे की आशंका को देखते हुए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। भागलपुर जिला के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत ब्रहमोतर बांध की सुरक्षा को लेकर जिला आपदा शाखा से प्राप्त निदेश तथा वरीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया द्वारा आवश्यक बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों को समय रहते पूर्ण कर लिया गया है। इससे बांध क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया है। इसी प्रकार खरीक प्रखंड अंतर्गत गंगा नदी के बाएं तट पर स्थित काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध की मजबूती […]