November 25, 2025
नवगछिया प्रीमियर लीग: पहले दिन टाइटन और रॉयल्स ने दिखाई जीत की झलक ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया। नवगछिया प्रीमियर लीग के पहले दिन खेल शानदार रहा, जिसमें दोनों मुकाबलों में रोमांचक और दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। कचहरी मैदान पर हुए पहले मैच में नवगछिया टाइटन ने नवगछिया स्ट्राइकर को 7 रनों से हराकर जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में नवगछिया टाइटन के कप्तान अमन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में नवगछिया टाइटन ने 143 रन बनाए। टीम की तरफ से सर्वाधिक रन अमन सिंह राजपूत ने 54 और ओम ने 26 रन बनाए। नवगछिया स्ट्राइकर की तरफ से गेंदबाजी में शिवम ने 6 विकेट लेने का प्रदर्शन किया, लेकिन उनकी मेहनत कामयाब नहीं हो पाई। नवगछिया स्ट्राइकर की टीम ने 20 ओवर में 136 रन ही बना पाए। […]