January 4, 2026
नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की भारी लेटलतीफी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेनों की भारी लेटलतीफी देखने को मिली, जिससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी की प्रीमियम और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं, जिसके कारण स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ लगी रही और लोगों में नाराजगी देखी गई। पटना से न्यू जलपाइगुड़ी जाने वाली 22234 वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 16:26 बजे के बजाय लगभग दो घंटे विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंची। वहीं न्यू जलपाइगुड़ी से दिल्ली जाने वाली 12423 राजधानी एक्सप्रेस सुबह 5:08 बजे के निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। सबसे अधिक विलंब 15706 हमसफर एक्सप्रेस में दर्ज किया गया। यह ट्रेन शनिवार को नवगछिया पहुंचने वाली थी, लेकिन रविवार को अपराह्न […]