January 7, 2026
नवगछिया रेलवे स्टेशन पर खुलेआम अश्लील हरकत, 15–20 मिनट तक चलता रहा नज़ारा, लोग बनाते रहे वीडियो || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को दिन के करीब 2 बजे सामाजिक मर्यादाओं को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। नवगछिया जीआरपी थाना के बगल स्थित रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर खुलेआम जोड़ों द्वारा अश्लील हरकतें की जाती रहीं, जिससे स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और आम लोगों में भारी नाराज़गी और असहजता देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि लोग लज्जा से सिर झुकाकर वहां से गुजरने को मजबूर हो गए। कई राहगीरों ने आपत्ति जताते हुए उन जोड़ों को टोका भी, लेकिन वे नहीं माने और अपनी हरकतें जारी रखीं। बताया गया कि यह दृश्य लगभग 15–20 मिनट तक चलता रहा। इस दौरान कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, […]