February 3, 2026
नवगछिया स्टेशन पर समस्तीपुर–कटिहार पैसेंजर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया–कटिहार–बरौनी रेलखंड पर सोमवार को नवगछिया जीआरपी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। समस्तीपुर–कटिहार पैसेंजर ट्रेन की जांच के दौरान ट्रेन के बाथरूम के पास लावारिश हालत में एक उजले रंग का थैला बरामद हुआ। थैले की तलाशी लेने पर उसमें 750 एमएल की 14 बोतल और 180 एमएल की 39 बोतल फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब पाई गई। कुल मिलाकर 17.520 लीटर शराब बरामद की गई है। नवगछिया जीआरपी थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और अज्ञात तस्कर के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जीआरपी पुलिस रेलखंड पर लगातार निगरानी रख रही है और इस तरह के अवैध परिवहन […]