February 1, 2026
नवगछिया T20 क्रिकेट लीग: चौथा मुकाबला बिहपुर सीनियर ने 4 विकेट से जीता || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में बिहपुर प्रखंड स्थित मधुसूदन सर्वोदय उच्च विद्यालय के मैदान पर नवगछिया T20 क्रिकेट लीग का चौथा मुकाबला आयोजित किया गया। यह मुकाबला नवगछिया सीनियर टीम और बिहपुर सीनियर टीम के बीच खेला गया, जिसमें बिहपुर सीनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद और संयुक्त सचिव मोहम्मद इबरार आलम ने बताया कि टॉस जीतकर नवगछिया सीनियर टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में नवगछिया सीनियर टीम ने 177 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से राजकुमार ने शानदार 61 रन की पारी खेली, जबकि साजिद ने 52 और रमन सिंह ने 23 रन […]