February 3, 2026
नवगछिया T20 क्रिकेट लीग: सनलाइट नारायणपुर ने छठे मुकाबले में 38 रन से हासिल की जीत || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सर्वोदय मैदान, बिहपुर में नवगछिया T20 क्रिकेट लीग के छठे मुकाबले का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में सनलाइट नारायणपुर और नवगछिया सीनियर टीम आमने-सामने थीं। संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद और संयुक्त सचिव मो इबरार आलम ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनलाइट नारायणपुर टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए। टीम की ओर से एहसान अली ने 69 रन और इकरामल ने 22 रन का योगदान दिया। नवगछिया सीनियर टीम के गेंदबाज औरंगजेब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया सीनियर टीम 120 रन ही बना सकी। टीम की ओर से साजिद ने 36 […]