February 22, 2026
नवगछिया क्रिकेट लीग-1 का फाइनल संपन्न, नवगछिया टाइगर ने 103 रन से जीतकर जीता खिताब || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया में नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित नवगछिया क्रिकेट लीग-1 का रोमांचक फाइनल मुकाबला रविवार को तेतरी मैदान में खेला गया। फाइनल मैच नवगछिया टाइगर और नवगछिया यूथ के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए नवगछिया टाइगर ने 103 रन से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया टाइगर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 270 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शिवम ने शानदार 90 रनों की पारी खेली, जबकि दीपक यादव ने 65 रन और रोशन ने 38 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बल्लेबाजों के आक्रामक खेल के कारण विपक्षी टीम पर शुरुआत से ही दबाव बना रहा। […]