June 19, 2025
नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में नामांकन का सुनहरा अवसर, 12 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। नगरपारा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11वीं (विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में प्रवेश हेतु छात्रों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई 2025 (शनिवार) को विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून 2025 से किसी भी कार्य दिवस में विद्यालय कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। यदि किसी विशेष श्रेणी में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं, तो रिक्त स्थानों को नवोदय विद्यालय समिति के मापदंडों के अनुसार भरा जाएगा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, भागलपुर के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यालय प्रभारियों एवं सामाजिक […]