July 30, 2025
नये कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने संभाला पदभार, जलजमाव की समस्या के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में नगर परिषद के नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, सभी वार्ड पार्षदों एवं नगर परिषद सुल्तानगंज के कर्मियों द्वारा बुके और अंग वस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने सभी वार्ड पार्षदों से संवाद करते हुए कहा कि यदि किसी वार्ड में कोई भी समस्या हो, तो वे उसे लिखित रूप में प्रस्तुत करें ताकि त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। मीडिया के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को प्राथमिकता दी जाएगी और जल्द ही […]