January 19, 2026
NEET छात्रा के साथ सामूहिक दु ष्कर्म व ह त्या के विरोध में भवानीपुर में कैंडल मार्च || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के भवानीपुर में सोमवार को NEET की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या की घटना के विरोध में पूरे गाँव में आक्रोश और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। ग्रामीणों ने कड़ा प्रतिरोध जताते हुए टावर चौक से लेकर सरस्वती मंदिर भवानीपुर तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मृत छात्रा को श्रद्धांजलि दी और सरकार से दोषी हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और जब तक अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनके हौसले बुलंद रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार, सुनील यादव, […]