January 21, 2026
एनएच-31 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर एक सड़क दुर्घटना में राजेंद्र कॉलोनी के युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अंकित कुमार, डब्ल्यू पंडित के पुत्र, राजेंद्र कॉलोनी के रूप में की गई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। Chanchal Jha