March 1, 2026
होली जांच अभियान के बीच बड़ा हादसा : एनएच-31 पर खड़ी बस में ट्रक की भीषण टक्कर, पुलिसकर्मी समेत दर्जनभर घायल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। होली पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान रविवार को नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा चौक थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। मध्य निषेध विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन जांच की जा रही थी, तभी सड़क किनारे खड़ी यात्री बस में पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। जांच के दौरान मची अफरा-तफरी जानकारी के अनुसार होली को देखते हुए मध्य निषेध विभाग द्वारा शराब माफियाओं पर कार्रवाई के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। पूर्णिया से भागलपुर जा रही एक यात्री bus […]