February 15, 2026
एनएच-31 पर रफ्तार का कहर: हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर फौजी ढाबा के समीप शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। मृतक के भाई मनीष कुमार के अनुसार युवक बाइक से मछली की झाल लेकर बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान फौजी ढाबा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस […]