January 5, 2026
एनएच-80 पर ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कॉर्पियो गली से एनएच-80 पर निकलने के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सबौर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने स्कॉर्पियो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन के मालिक ज्योति विहार के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि वाहन चालक अजीत कुमार मीरा चक का रहने वाला है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो का पंजीकरण संख्या BR-10-AV-6222 है। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। नवटोलिया निवासी प्रत्यक्षदर्शी गंगाराम कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक की कोई गलती नहीं थी, बल्कि स्कॉर्पियो […]