September 20, 2025
एनएच-80 पर महाजाम: पैदल चलते दिखे विधायक पवन कुमार यादव, बोले– “हम जाम में नहीं फंसे, हटवा रहे हैं” ||GS NEWS
नवगछियाDESK2025भागलपुर। एनएच-80 अब सड़क से ज्यादा जाम की पहचान बन चुका है। कहलगांव से घोघा के बीच रोजाना लगने वाला महाजाम आम जनता ही नहीं, नेताओं के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया है। विशेषकर स्कूल समय में लगने वाला घंटों का जाम अभिभावकों के गुस्से का कारण बन जाता है। लोग सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो डालकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। शनिवार को भी वही नजारा देखने को मिला। धूल-मिट्टी से पटे एनएच-80 पर स्कूली बच्चे पैदल चलते हुए स्कूल पहुंचे। इसी बीच कहलगांव के भाजपा विधायक पवन कुमार यादव को भी जाम की वजह से गाड़ी छोड़ पैदल चलते देखा गया। कैमरे में कैद हुए इस नजारे पर एक युवक […]