August 10, 2025
बाढ़ का कहर: एनएच-80 समेत कई प्रखंड जलमग्न ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : बिहार का बाढ़ से पुराना और गहरा नाता रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी गंगा नदी ने अपने उफान से तबाही मचानी शुरू कर दी है। भागलपुर जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। इस समय नाथनगर और सुल्तानगंज प्रखंड पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। गंगा का पानी रिहायशी इलाकों में घुस चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि नेशनल हाईवे-80 (एनएच-80) भी गंगा के पानी की चपेट में आ गया है। हाईवे पर लगभग 2 से 3 फीट ऊँचाई तक पानी बह रहा है, जिससे यातायात पूरी तरह […]