March 11, 2026
भवानीपुर थाना से चोरी हुई मैगजीन और कारतूस बरामद, निजी रसोइया सहित तीन गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaपुलिस की विशेष टीम ने किया मामले का खुलासा, एक आरोपी के पास से मादक पदार्थ भी मिला नवगछिया । भवानीपुर थाना से चोरी हुई मैगजीन और कारतूस के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में थाना में कार्यरत निजी रसोइया सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए हथियारों के उपकरण बरामद कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार सात मार्च दो हजार छब्बीस को भवानीपुर थाना में तैनात हवलदार दिलीप कुमार जब अवकाश से लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके बैग में रखा दो मैगजीन और पैंतीस कारतूस गायब हैं। इस संबंध में भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया के पुलिस अधीक्षक के निर्देश […]