October 14, 2025
निर्वाचन को लेकर फोर्स डिप्लॉयमेंट पर हुई समीक्षा बैठक ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निर्वाचन के दौरान फोर्स डिप्लॉयमेंट की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार सहित जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक मौजूद रहे। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि फोर्स डिप्लॉयमेंट की योजना शीघ्र तैयार कर ली जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ और मतदान केंद्र भवन के अनुसार बल की […]