July 3, 2025
नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर उठे सवालों का गोपाल मंडल ने दिया जवाब, कहा– ‘दांत की सफाई करवाई है, भूलने की बीमारी मुझे है, उन्हें नहीं ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार उठाए जा रहे सवालों पर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार बिल्कुल स्वस्थ हैं, उन्हें कोई मानसिक समस्या नहीं है। गोपाल मंडल ने कहा, “मुख्यमंत्री ने हाल ही में दांतों की सफाई करवाई है, जिससे उनके बोलने के ढंग में थोड़ी तब्दीली हो गई है। लेकिन इसे मानसिक स्थिति से जोड़ना गलत है। वह पूरी तरह से सामान्य और सक्रिय हैं।” चुटकी लेते हुए मंडल ने कहा, “भूलने की बीमारी तो मुझे हो गई है, मुख्यमंत्री को नहीं।” विधायक गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी बयान दिया। […]